Search

 
 
 

आदित्यपुर : मीरुडीह विकास समिति का होली मिलन समारोह आयोजित

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : राधा कृष्ण मंदिर विकास समिति मीरुडीह के द्वारा शनिवार की देर शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जो देर रात तक चला. बस्तीवासियों ने भक्ति गीतों के साथ राधा कृष्ण के होली गीतों को प्रस्तुत कर शमां बांध दिया. इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह उपस्थित थे. वहीं विशिष्ट अतिथि यादव समन्वय समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, राजद के पूर्व प्रदेश सचिव देव प्रकाश देवता, अधिवक्ता संजय कुमार, ब्याहुत कलवार समाज के अध्यक्ष कुमार विपिन बिहारी अतिथि के रूप में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-anm-gnm-strike-postponed-decision-after-assurance-from-government/">चाईबासा

: एएनएम-जीएनएम की हड़ताल स्थगित, सरकार से मिले आश्वासन के बाद फैसला

 सभी ने होली गायन में अपनी सहभागिता निभाई

सभी अतिथियों ने बस्तीवासियों के साथ मिलकर ढोल मंजीरे बजाकर होली गायन में अपनी सहभागिता निभाई. अपने संबोधन में पुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि मीरुडीह बस्ती के विकास के लिए वे तत्तपर हैं. बस्ती में बिजली, सड़क, पेयजल के लिए वे प्रयासरत हैं. उन्होंने कहा कि बस्ती में विद्युतीकरण के लिए करीब 500 नए पोल केबल सहित लगाने हेतु विभागीय स्तर पर कार्रवाई प्रारंभिक चरण में है. उन्होंने बस्ती में खाली जमीन पर मैदान को विकसित करने के लिए स्थानीय विधायक एवं माननीय मंत्री चंपई सोरेन से भी मिलने की बात कही. उन्होंने कहा कि बस्ती के राधाकृष्ण और शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण के लिए भी वे अपने स्तर से सहयोग करेंगे. आयोजन के दौरान बस्तीवासियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी. इस आयोजन को सफल बनाने में विकास समिति के प्रभात कुमार झा, मुकेश कुमार गिरि, भोला प्रसाद सिंह, रवि श्रीवास्तव, सूरज प्रसाद, चंद्र प्रकाश सिंह, राज नारायण झा, बबलू ठाकुर, पप्पू पाठक, पिंटू मिश्रा, विमल ठाकुर आदि का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-road-from-gemco-to-tata-power-is-in-bad-shape-even-on-founders-day/">जमशेदपुर

: संस्थापक दिवस पर भी बदहाल है जेम्को से टाटा पावर तक की सड़क
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही