Search

 
 
 

आदित्यपुर : एमआईजी सार्वजनिक काली पूजा कमेटी का होली मिलन शनिवार को

 
  • बक्सर के लोक गायक गंवई होली गीतों पर झुमाएंगे लोगों को
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर 2 स्थित एमआईजी सार्वजनिक काली पूजा कमेटी का होली मिलन समारोह शनिवार को शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा. इस समारोह में बक्सर के लोक गायक मनीष ठाकुर अपने गंवई होली के गीतों पर आदित्यपुवासियों को झुमाएंगे. यह जानकारी काली पूजा कमेटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष की भांति आयोजित होगा लेकिन इस बार आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए एसडीएम के आदेश से सम्पन्न होगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-tusk-elephant-broke-the-boundary-wall-of-sunil-barlas-garden-in-kumdih-village-ate-vegetables/">किरीबुरु

: दंतैल हाथी ने कुमडीह गांव में सुनील बारला के बगान की चाहदीवारी तोड़ी, सब्जियां खाईं
इस आयोजन में काली पूजा आयोजन में शामिल होने वाले सभी गणमान्यों को आमंत्रित किया गया है. आमंत्रित मुख्य अतिथियों में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, गीता कोड़ा आदि शामिल रहेंगी. मौके पर होली के पुआ पकवान की व्यवस्था भी होली मिलन में शामिल लोगों के लिए किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही