Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : शिक्षिका संध्या प्रधान के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित

Adityapur (Sanjeev Mehta) : न्यू कॉलोनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय की प्रधानाचार्य राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान के सेवानिवृत्त होने पर आदित्यपुर वार्ड- 17 स्थित श्रीश्री शिव काली मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर प्रांगण में शनिवार देर शाम नागरिक अभिनंदन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद शामिल हुए. उन्होंने शिक्षिका के सम्मान में आयोजित हुए कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में एक बेहतर संदेश जाता है. आयुक्त ने कहा कि शिक्षिका संध्या प्रधान भले ही सरकारी दस्तावेजों में सेवानिवृत्त हुई हैं लेकिन शिक्षा का अलख जगाने का काम यह आगे भी निरंतर करें. उन्होंने कहा कि शिक्षा जगत को संध्या प्रधान जैसी शिक्षकों की जरूरत है. भविष्य में शिक्षा के प्रचार-प्रसार को लेकर ये योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-akhara-samiti-people-clashed-in-sonari-stone-pelting-took-place/">जमशेदपुर

: सोनारी में भिड़े दो अखाड़ा समिति के लोग, हुआ पथराव

राष्ट्रपति पुरस्कार पाकर पूरे राज्य का नाम गौरवान्वित किया है

कार्यक्रम में शामिल आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा की आदित्यपुर क्षेत्र में संध्या प्रधान जैसी शिक्षिका का होना गर्व की बात है. राष्ट्रपति पुरस्कार पाकर इन्होंने सिर्फ आदित्यपुर ही नहीं बल्कि पूरे राज्य का नाम गौरवान्वित किया है. उन्होंने कहा कि वार्ड 17 के स्लम एरिया इंदिरा बस्ती में ये बच्चों को पढ़ाने का काम करें. ताकि वहां के बच्चों का भविष्य संवर सके. कार्यक्रम को कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार, सामाजिक वैज्ञानिक रविंद्र नाथ चौबे और आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव काली मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह यादव ने की जबकि मंच संचालन आरएन प्रसाद ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कैलाश पाठक, उमेश दुबे, रामचंद्र पासवान, जवाहर लाल सिंह, बिंदेश्वरी सिंह, देव प्रकाश देवता, सीबी मिश्रा, शंभू राय, प्रमोद गुप्ता, शैलेंद्र कुमार की सराहनीय भूमिका रही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-administrations-agenda-was-successful-due-to-leaders-baking-their-own-bread-in-ram-navami-bjm/">जमशेदपुर

: रामनवमी में नेताओं की अपनी रोटी सेंके जाने से प्रशासन का एजेंडा हुआ सफल- भाजमो

वार्ड 17 में जलापूर्ति को लेकर जल्द होगा सर्वे

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद से जल संकट वाले वार्ड 17 में तत्काल पुराने पाइपलाइन जलापूर्ति योजना के तहत घरों में जलापूर्ति के लिए आग्रह किया गया. जिस पर अपर नगर आयुक्त द्वारा लोगों को आश्वस्त किया गया कि जल्द ही नगर निगम जिंदल और पीएचईडी के द्वारा संयुक्त टीम बनाकर वार्ड क्षेत्र का सर्वे कराएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही