Search

 
 
 

Adityapur : सरायकेला में भीषण सड़क दुर्घटना, हाईवा से सीधी टक्कर में ट्रेलर चालक की मौत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला-टाटा मार्ग पर संजय ग्राम के समीप मंगलवार को टिप ट्रेलर और हाइवा के बीच सीधी टक्कर में ट्रेलर चालक की केबिन में फंसने से मौत हो गई. हाइवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवा संख्या जेएच 02 बीपी- 5029 कांड्रा की ओर से आ रहा था जिसमें फ्लाई ऐश लदा हुआ था. वही सरायकेला की ओर से आ रहे ट्रिप टेलर संख्या जेएच 09 ए ए 7172 में आयरन पिलेट्स लदा था. दोनों की आपस में सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के चालक केबिन में ही फंस गए. स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवा के चालक को केबिन का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. समाचार लिखे जाने तक टिप ट्रेलर का चालक वाहन के केबिन में ही फंसा हुआ है. हालांकि उसकी मौत हो चुकी है. उसे बाहर निकलने का प्रयास किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही एसपी मुकेश कुमार लुणायत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं. इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-gogo-didi-yojana-form-became-a-source-of-earning-selling-it-for-rs-5-each/">Jadugoda

:  गोगो दीदी योजना का फॉर्म बना कमाई का जरिया, पांच-पांच रुपये में बेच रहे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही