Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : हाइकोर्ट के आदेश पर आवास बोर्ड के आवंटियों को दिलाया कब्जा

Advertisement
Advertisement
  • एसडीएम सरायकेला, 4 थानों के प्रभारी और 150 जवान थे तैनात
  • 2011 से आवंटी पैसे जमा कर जोह रहे थे बाट
Adityapur (Sanjeev Mehta)आख़िरकार हाइकोर्ट के आदेश पर शनिवार को एसडीएम सरायकेला पारुल सिंह 4 थानों के प्रभारी और 150 पुलिस बल के साथ आवास बोर्ड के आवंटियों को कब्जा दिलाने में सफलता हासिल की. मामला आदित्यपुर 2 के रोड नंबर 13-13 में खाली भूखंड का है. यहां 2011 में आवास बोर्ड ने 20 एमआईजी प्लाट का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया था, जिसके बाद प्रत्येक आवंटी 11 लाख 52 हजार रुपये जमा कर प्लाट पर कब्जा लेने का इंतजार कर रहे थे. इससे पूर्व कई बार आवास बोर्ड कब्जा दिलाने का असफल प्रयास कर चुकी थी. जिसके बाद 3 आवंटी दिवाकर कुमार, संजय कुमार और श्रीकांत सिंह हाई कोर्ट चले गए थे. जहां से इन्हें अविलंब कब्जा दिलाने का आदेश निर्गत हुआ था जिसे इम्पलीमेंट कराया गया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-fire-broke-out-in-a-firecracker-shop-in-kerukocha-haat-15-bikes-and-two-tempos-burnt-to-ashes/">बहरागोड़ा

: केरुकोचा हाट में पटाखा दुकान में लगी आग, 15 बाइक व दो टेंपो जलकर राख
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Kabza-Hatao.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आज आवंटित प्लाट नंबर 1, 16 और 18 पर कब्जा दिलाया गया है. मौके पर एसडीएम पारुल सिंह, आवास बोर्ड के कार्यपालक अभियंता सुरेंद्र कुमार, मजिस्ट्रेट के रूप में गम्हरिया के पशु चिकित्सक ज्योति नारायण, बीडीओ प्रवीण कुमार मौजूद रहे. जबकि आदित्यपुर, आरआईटी, गम्हरिया, कांड्रा के थाना प्रभारी विरोध की आशंका को देखते हुए दल बल के साथ मौजूद रहे. आज आवंटी दिवाकर कुमार, संजय कुमार, श्रीकांत सिंह को उनके आवंटित प्लाट पर स्ट्रेच काटकर कब्जा दिलाया गया. इसे भी पढ़ें : गृह">https://lagatar.in/home-department-released-seniority-list-of-243-officials-of-jharkhand-police-service/">गृह

विभाग ने झारखंड पुलिस सेवा के 243 पदाधिकारियों की वरीयता सूची जारी की
आवंटियों ने बताया कि वे लोग 2011 में ही 11 लाख 52 हजार जमा कर चुके थे लेकिन उन्हें आवास बोर्ड कब्जा नहीं दिला रहा था. बता दें कि यहां के करीब 80 आवंटी जो 50 वर्ष से रह रहे हैं वे इस जमीन को यूटिलिटी की जमीन बताकर इस पर कब्जा नहों देने रहे थे और लगातार आवास बोर्ड के आवंटन का विरोध कर रहे थे. लेकिन आज की कार्रवाई में कोई स्थानीय विरोध करने सामने नहीं आये जिससे शांतिपूर्ण तरीके से आवंटियों को कब्जा दिला दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही