Search

 
 
 

आदित्यपुर : आवास बोर्ड ने ईडब्ल्यूएस क्वार्टरों में रहने वाले लोगों को घर खाली करने का जारी किया आदेश

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर ट्रांसपोर्ट कॉलोनी स्थित आवास बोर्ड के ईडब्ल्यूएस क्वार्टरों में अवैध रूप से रह रहे परिवारों ने आवासीय संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को आवास बोर्ड कार्यालय जमशेदपुर का घेराव किया. इसका नेतृत्व पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी कर रहे थे. उन्होंने बताया कि करीब 50 वर्षों से आवास बोर्ड के ईडब्ल्यूएस क्वार्टरों में 100 परिवार बाल बच्चों के साथ रह रहे हैं, उन्हें आवास बोर्ड नोटिस भेजकर परेशान कर रही है. इन गरीब परिवारों को नोटिस देकर जुर्माना लगाने और बेघर करने का अल्टीमेटम दिया जा रहा है जिससे सभी परिवार भयभीत हैं. जबकि वे सभी परिवार उक्त क्वार्टरों को उचित मूल्य पर खरीदने को तैयार हैं, आज इसी के विरोध में आवास बोर्ड कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lack-of-teachers-in-upgraded-high-schools-teachers-of-other-schools-are-giving-education-to-children/">जमशेदपुर

: अपग्रेड हाई स्कूलों में शिक्षकों का अभाव, दूसरे विद्यालयों के टीचर्स बच्चों को दे रहे शिक्षा

नया प्रोजेक्ट बनाने की है तैयारी

सुधीर चौधरी ने बताया कि इसके अलावा एलआइजी रिक्शा कॉलोनी में भी सैंकड़ों परिवार रह रहे हैं. जिन्हें भी नोटिस भेजा जा रहा है. वहीं आवास बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसपोर्ट कॉलोनी में 100 ईडब्ल्यूएस क्वार्टर कंडम घोषित हैं जिसे डिस्मेंटल कर आवास बोर्ड द्वारा वहां नया प्रोजेक्ट बनाने का प्रस्ताव है. जिसके लिए सभी परिवारों को क्वार्टर खाली करने का नोटिस आवास बोर्ड द्वारा सक्षम न्यायालय के निर्देश पर भेजा जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही