Search

 
 
 

आदित्यपुर : आवास बोर्ड ने प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाया

 
  • विरोध करने आई पूर्व पार्षद को पुलिस ने लिया हिरासत में
Adityapur (Sanjeev Mehta) : जेसीबी के बिगड़ने से 14 जनवरी को अधूरी रह गई अतिक्रमण हटाने और आवंटियों को कब्जा दिलाने के अभियान को आवास बोर्ड ने प्रशासन की मदद से बुधवार को पूरी की. अभियान का विरोध करने आई पूर्व पार्षद रिंकु राय को आरआईटी पुलिस ने हिरासत में लिया है. बता दें कि बुधवार को मियाद पूरी होते ही फिर से आवास बोर्ड के जमीन पर कब्जा दिलाने का अभियान शुरू हुआ. जिसका पूर्व पार्षद रिंकू राय विरोध करने पहुंची मगर इस बार उनकी एक न चली और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उनके साथ वीरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-two-soldiers-involved-in-naxal-search-operation-in-saranda-got-malaria-admitted-to-hospital/">किरीबुरु

: सारंडा में नक्सल सर्च ऑपरेशन में शामिल दो जवान को मलेरिया, हॉस्पिटल में भर्ती
बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 31 के रोड नंबर 13- 14 में आवास बोर्ड के जमीन पर वर्षों से आवंटियों को कब्जा दिला पाने में आवास बोर्ड विफल हो रही थी. इसके पीछे स्थानीय लोगों का विरोध कारण बन रहा था. जिसके बाद आवंटी हाईकोर्ट की शरण में गए. हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रशासन ने सख्ती दिखाया और दो बार के प्रयास के बाद अंततः बुधवार को प्रशासन फिर से जिला प्रशासन के लोगों के साथ कब्जा दिलाने पहुंची उसके बाद अभियान शुरू हुआ. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-it-team-raids-basudha-industry-officials-are-examining-documents/">बोकारो

: बसुधा उद्योग में आईटी टीम की छापेमारी, दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी
आज अभियान को सफल बनाने के लिए आवास बोर्ड की ओर से तीन जेसीबी लगाया गया था. साथ ही घेराबंदी का काम जोर- शोर से शुरू हुआ. प्रशासन की ओर से चारों तरफ से घेराबंदी की गई थी. वैसे प्रशासनिक सख्ती देख कहीं से भी किसी तरह का विरोध नहीं हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही