Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : बाबा आश्रम के दक्षिण पंचमुखी हनुमान मंदिर में सैकड़ों लोग करते हैं ध्वजारोहण

Advertisement
Advertisement
Adityapur : सरायकेला-खरसावां जिले के ऐतिहासिक प्राचीन मंदिरों में से एक आदित्यपुर बाबा कुटी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में रामनवमी पूजा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मंदिर कमेटी के सदस्य पिछले एक हफ्ते से तैयारियों में जुटे हैं. उल्लेखनीय है कि 1956 से यहां रामनवमी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. दक्षिणमुखी पंचमुखी हनुमान की स्थापना स्वामी अभयानंद सरस्वती ने की थी. मान्यता है कि यहां मांगी गई सभी मुरादें पूरी होती हैं. खरकई नदी किनारे स्थित दक्षिणमुखी पंचमुखी हनुमान मंदिर के संबंध में वर्तमान महंत जय प्रकाश नारायण तिवारी बताते हैं कि पूर्व में यहां दंगल का आयोजन किया जाता था, मगर अब दंगल की परंपरा बंद हो गई है. विधि विधान के साथ समाज के सदस्यों के सहयोग से पारंपरिक पूजा का आयोजन किया जाता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-construction-of-third-bridge-over-swarnrekha-river-soon-banna-gupta/">जमशेदपुर:

स्वर्णरेखा नदी पर तीसरे पुल का निर्माण जल्‍द- बन्‍ना गुप्‍ता
कमेटी के सदस्य दिन-रात मेहनत कर पूजा को सफल करते हैं. कमेटी के सदस्य दीपक कुमार ने बताया कि रविवार को महानवमी का पूजन पूरे विधि-विधान से किया जाएगा. यहां सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा ध्वजारोहण किया जाता है. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. एक हजार श्रद्धालुओं के लिए महाभोग का आयोजन किया गया है. समिति की ओर से समाज के बुजुर्गों को हर साल सम्मानित किया जाता है. इस साल भी सम्मानित करने की तैयारी है. समिति के रंजीत कुमार, अजीत कुमार मिश्रा, प्रबोध कुमार पाठक, रवि शंकर सिंह, दीपक सिंह, गौरी शंकर सिंह, पंकज सिंह, मौलेश सिंह, अमलेश झा, विवेक ठाकुर, अवधेश कुमार, संजीव आनंद आदि युवक आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही