Search

 
 
 

आदित्यपुर : पूर्व पार्षद के नेतृत्व में सैंकड़ों लोगों ने नगर निगम कार्यालय घेरा

 
  • ठेकेदारों की कारगुजारियों और वार्ड पांच की समस्याओं के संबंध में प्रशासक को सौंपा ज्ञापन
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नगर निगम आदित्यपुर के वार्ड 5 में ठेकेदार द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्यों को अधूरा छोड़ दिया गया है जिसको लेकर वार्ड के लोगों में आक्रोश है. शनिवार को वार्ड की समस्याओं को लेकर पूर्व पार्षद सिद्धिनाथ सिंह यादव के नेतृत्व में सैंकड़ों लोगों से नगर निगम कार्यालय का घेराव और प्रदर्शन किया और प्रशासक आलोक कुमार को ज्ञापन सौंपा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद सिद्धिनाथ ने बताया कि वार्ड 5 में राज कंस्ट्रक्शन और सतराज कंस्ट्रक्शन के द्वारा अनियमितता पूर्ण कार्य किया गया है. राज कंस्ट्रक्शन के द्वारा सितंबर 2021 से नाली निर्माण अधूरा रखा गया है. इसे भी पढ़ें : भोपाल">https://lagatar.in/bhopal-huge-fire-in-the-state-secretariat-fire-brigade-vehicles-were-busy-extinguishing-the-fire-army-also-reached-to-help/">भोपाल

: राज्य सचिवालय में भीषण आग, फायर ब्रिगेड के वाहन आग बुझाने में जुटे, सेना भी मदद करने पहुंची
सतराज कंस्ट्रक्शन के द्वारा 53 लाख की लागत से पीसीसी सड़क सह नाली का निर्माण 2 साल से अधूरा छोड़ कर रखा गया है. जबकि लाल बिल्डिंग चौक से आदर्शनगर जाने वाली सड़क वर्षों से अतिक्रमित है. इन सारी बातों से कई बार वार्ड के गणमान्य लोगों के साथ प्रशासक और जिले के उपायुक्त से लिखित शिकायत की गई है लेकिन आज तक नगर निगम का कोई जेई और एई स्थल निरीक्षण तक नहीं किया है. इन सारी बातों से वार्ड के लोगों में काफी आक्रोश है. आज इन्ही सारी बातों को लेकर वार्ड के लोग नगर निगम का घेराव करने आये हैं और प्रशासक को एक रिमाइंडर पत्र सौंपने आए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही