Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : पति ने थाने में लगाई पत्नी व ससुराल वालों से जानमाल की रक्षा की गुहार

Adityapur (Sanjeev Mehta) : ज्यादातर देखा गया है कि पत्नी अपने पति व ससुरवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाती है. यदा-कदा ही पति द्वारा पत्नी व ससुरवाले पर प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आता है. ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को आदित्यपुर थाना अंतर्गत 7 एलएफ में देखने को मिला. राखी साहू उर्फ मोनिका साहू नामक विवाहिता करीब 20-25 लोगों के साथ अपने ससुराल में आ धमकी और हंगामा खड़ा कर दिया. राखी का आरोप था कि उन्हें उनके पति एवं सास द्वारा प्रताड़ित किया जाता है. वह एकल जिंदगी जीना चाहती है. इसपर जब महिला के पति राकेश कुमार साहू ने विरोध किया तो महिला के साथ पहुंचे उनके मायके वाले एवं अन्य लोग मरने-मारने पर उतारू हो गए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-arrested-with-loaded-pistol-near-jubilee-park/">जमशेदपुर

: जुबली पार्क के पास लोडड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

12 मार्च 2013 को हुई थी दोनों की शादी

पड़ोसियों को यह नागवार गुजरा और तत्काल इसकी सूचना पूर्व पार्षद नीतू शर्मा एवं आदित्यपुर थाने को दी. सूचना मिलते ही पूर्व पार्षद एवं आदित्यपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. इसी बीच मौका देख महिला, उनके मायके वाले एवं अन्य समर्थक वहां से भाग खड़े हुए. महिला के भागने के बाद उसके पति राकेश कुमार साहू ने आदित्यपुर थाने को लिखित आवेदन देकर अपनी पत्नी एवं ससुराल वालों से जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है. राकेश साहू द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि 12 मार्च 2013 को उसकी शादी राजनगर थाना अंतर्गत खैरबनी निवासी साधुचरण साहू की पुत्री राखी साहू से हुई थी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-bpo-gave-instructions-to-complete-mnrega-works-soon/">चक्रधरपुर

: मनरेगा से होने वाले कार्यों को जल्द पूरा करने का बीपीओ ने दिया निर्देश

कई बार मामले का निपटारा करने का किया गया प्रयास

शादी के तीसरे दिन से ही राखी साहू उसे व उसकी मां को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगी. साथ ही सामाजिक लज्जा भंग करने लगी. कई बार पारिवारिक एवं सामाजिक स्तर पर मामले का निपटारा करने का प्रयास किया गया. बावजूद इसके उसकी पत्नी के स्वभाव में परिवर्तन नहीं आया. बार-बार उसकी पत्नी द्वारा उसकी मां को प्रताड़ित किया जाता है एवं सामाजिक लज्जा भंग की जाती है. राकेश ने पुलिस को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से अपना, अपनी मां एवं परिवार वालों के सुरक्षा की गुहार लगाई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही