Search

 
 
 

Adityapur : झामुमो की टिकट पर सरायकेला से लड़ूंगा चुनाव - गणेश महाली

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : भाजपा की सूची शनिवार की शाम जारी होते ही भाजपा नेताओं में भगदड़ मची हुई है. एक ओर पोटका से दो बार विधायक रही मेनका सरदार ने जहां पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. दूसरी ओर चंपाई सोरेन के पार्टी में आने और सरायकेला से चुनाव लड़ने की संभावना के बाद खुद को खरसावां से प्रत्याशी बनाने की मांग करने वाले और दो बार सरायकेला से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने भी पार्टी से बगावत करते हुए झामुमो से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. वे शनिवार की शाम में ही सूची में अपना नाम नहीं देख भड़के हुए थे. रात करीब 10 बजे अपने शुभचिंतकों और समर्थकों से विचार-विमर्श करने के बाद उन्होंने शुभम संदेश को दूरभाष पर फोन कर बताया कि वे झामुमो के टिकट पर सरायकेला से चुनाव लड़ेंगे. उनका झामुमो के आला नेताओं से बात पक्की हो चुकी है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिस पार्टी का 25 वर्षों से झंडा ढोया वो आज दूसरे दलों की राह पर चल पड़ी है. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-one-arrested-with-35-liters-of-country-liquor-bike-seized/">Chandil

: 35 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार, बाइक जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही