Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आईडीटीआर वर्ष 2018 से बंद सैमसंग टेक्निकल स्कूल को करेगा पुनर्जीवित

Advertisement
Advertisement
Adityapur : इंडो डेनिश टूल रूम (आईटीडीआर) वर्ष 2018 से बंद सैमसंग टेक्निकल स्कूल को पुनर्जीवित करेगा. इस स्कूल की नींव 2014 में एसएसएमई मंत्रालय के सहयोग से 2 करोड़ की लागत से रखी गई थी, लेकिन तीन साल चलने के बाद स्कूल बंद हो गया था. इस स्कूल में 3 से 4 माह का सभी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक्स कोर्स कराया जाएगा. इसमें इंटरमीडिएट या आईटीआई व बीटेक पास छात्रों को ट्रेनिंग मिलेगी. एससी/एसटी छात्रों को निःशुल्क व सामान्य व ओबीसी छात्रों को 15 से 20 हजार रुपए फीस लेकर छात्रों को ट्रेनिंग मिलेगी. इसे भी पढ़ें : उत्तर">https://lagatar.in/cold-wave-in-north-india-drops-of-dew-became-snow-then-mercury-in-minus-somewhere/">उत्तर

भारत में शीतलहर, ओस की बूंदें बनीं बर्फ, तो कहीं माइनस में पारा
सामान्य व ओबीसी छात्रों के लिए टाटा मोटर्स द्वारा फीस की 50 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है. यह जानकारी संस्थान के सीनियर मैनेजर आशुतोष कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी. इस कोर्स का नोडल अधिकारी प्रोडक्शन इंजीनियर सुमित सिंह को बनाया गया है. उनकी टीम में प्लेसमेंट अधिकारी पंकज कुमार, जितेंद्र कुमार, संगीता कुमारी व बसंत कुमार को बनाया गया है. इस कोर्स का पहला बैच 15 से 20 जनवरी से शुरू होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही