Search

 
 
 

Adityapur : तुझे देखा तो ये जाना सनम ...ठहरे हुए पानी में कंकड़ न मार ...

 
  • कुमार सानू के सदाबहार गीतों पर झूमे संगीत प्रेमी
Adityapur (Sanjeev Mehta) : तुझे देखा तो ये जाना सनम..., ठहरे हुए पानी में कंकड़ न मार... जैसे सदाबहार फिल्मी गीतों पर आदित्यपुर के सैंकड़ों संगीत प्रेमी रविवार को देर रात तक झूमते रहे. मौका था कुमार सानू के जन्मदिन का. उनके सदाबहार गीतों पर संगीत प्रेमी जमकर झूमे. बता दें कि साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था परिमल मुकेश, मो. रफी, किशोर, लता के जन्मदिन और पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धाजंलि अर्पित करते हैं. रविवार की रात संस्था ने मनाया पार्श्व गायक कुमार का सुरमयी जन्मदिन मनाया. इसमें एमेच्योर कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिला. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-celebrating-diwali-on-31st-october-is-according-to-the-scriptures-dr-ramesh-upadhyay-shastri/">Adityapur

  : दीपावली 31 अक्टूबर को ही मनाना शास्त्र सम्मत – डॉ. रमेश उपाध्याय शास्त्री
एक शाम सानू के नाम कार्यक्रम का आयोजन केक काटकर और उनके गीतों को प्रस्तुत कर अपनी शुभकामनाएं दीं. मौके पर संस्था के संरक्षक महिला नेत्री शारदा देवी, अधिवक्ता ओम प्रकाश, कुमार सुबोध शरण, आरती वर्मा, इंजीनियर अशोक कुमार, उषा पांडेय, दिवाकर झा, संटू दा, लक्ष्मण लछू आदि मौजूद थे. कार्यक्रम में ऑटो प्रोफाइल के प्लांट हेड एसएस सिन्हा मौजूद थे और कुमार सानू के गीतों पर झूमे. मौके पर उपस्थित संस्था के लोगों ने बताया कि कुमार सानू युवा दिलों की धड़कन रहे हैं. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-celebrating-diwali-on-31st-october-is-according-to-the-scriptures-dr-ramesh-upadhyay-shastri/">Adityapur

  : दीपावली 31 अक्टूबर को ही मनाना शास्त्र सम्मत – डॉ. रमेश उपाध्याय शास्त्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही