Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटी 31 मई तक पहली किस्त जमा नहीं करेंगे, तो आवंटन होगा रद्द

Advertisement
Advertisement
Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 9 स्थित काशीडीह में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना वर्टिकल 3 के आवंटियों को मंगलवार को अंतिम चेतावनी दी गई है. इसमें कहा गया है कि अगर वे 31 मई तक आवंटन के विरुद्ध पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपए जमा नहीं करेंगे तो उनका आवंटन रद्द हो जाएगा. यह जानकारी पीएम आवास के नोडल पदाधिकारी कुलदीप सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि इस स्कीम को चयनित ठेकेदार पीपीपी मॉड (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत पूरा करेंगे. इसके तहत लाभुकों को 4 किस्तों में फ्लैट की राशि देनी है. पहली किश्त लाभुक को देनी है. इसके बाद उन्हें आवंटन की स्थिति बता दी जाएगी. उन्हें बाकी पैसे देने के लिए बैंकों से ऋण भी दिलाए जाएंगे, जिससे वे बाकी के किस्त जमा कर सकेंगे. नोडल पदाधिकारी ने बताया कि अब तक संवेदक ने अपने पैसे से 25 फीसदी कार्य पूरा कर दिया है. अगर ऐसे में आवंटी किस्त नहीं देंगे तो ठेकेदार को मजबूरन काम बंद करना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-video-of-collecting-money-from-student-on-bell-based-teacher-in-jln-college-goes-viral-principal-formed-inquiry-committee/">चक्रधरपुर:

जेएलएन कॉलेज में घंटी आधारित शिक्षिका पर विद्यार्थी से पैसा वसूलने का वीडियो वायरल, प्रिंसिपल ने जांच कमेटी बनाई

12 मई को केंद्रीय टीम ने किया था निरीक्षण

उल्लेखनीय है कि 12 मई को दिल्ली से आई केंद्रीय टीम ने पीएम आवास स्थल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और सेफ्टी पर ध्यान देने का निर्देश ठेकेदार को दिया था. केंद्रीय मंत्रालय शहरी आवास के मुख्य अभियंता जेके प्रसाद और पीएम आवास के प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश कुमार द्विवेदी ने निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता में कुछ त्रुटि पाने पर संवेदक को गुणवत्ता में सुधार लाने और कार्यस्थल पर पूर्ण सुरक्षा अपनाने को लेकर कड़े निर्देश दिए थे. मुख्य अभियंता जेके प्रसाद ने कहा था कि देश के लगभग 50 निकायों में पीएम आवास की वर्टिकल 3 के तहत कुल 2 लाख 28 हजार फ्लैट का निर्माण चल रहा है.

कोरोना की वजह से तीन साल की देरी हुई

उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से पीएम आवास निर्माण में करीब 3 साल की देरी हुई है, जबकि लक्ष्य 2022 तक सभी शहरी बेघरों को पक्के मकान देने का था. इसी के तहत आदित्यपुर नगर निगम में पहले फेज में 28 ब्लॉक में 780 फ्लैट का निर्माण चल रहा है, जबकि दूसरे फेज में 6000 फ्लैट का निर्माण करना है. निरीक्षण के मौके पर अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद, नोडल पदाधिकारी कुलदीप सिंह समेत निर्माण से जुड़े ठेकेदार के प्रतिनिधि व कई निगम कर्मी शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही