Search

 
 
 

आदित्यपुर : 17 अक्टूबर तक मांगें पूरी नहीं हुई तो 18 अक्टूबर को राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी की बैठक महासंघ के कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में सभी जिले से महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित हुए. उक्त बैठक में राज्य स्तर की समस्याओं पर चर्चा हुई. जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 अक्टूबर तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो 18 अक्टूबर को नेपाल हाउस के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-players-auction-for-the-third-year-cricket-premier-league/">चाकुलिया

: तृतीय वर्ष क्रिकेट प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की हुई नीलामी

बैठक में ये लोग हुए शामिल

बैठक में राज्य महासंघ के अध्यक्ष शिव कांत झा, महासचिव राजाराम सिंह, मुख्य संरक्षक धर्मराज तिवारी, सम्मानित पूर्व अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, संरक्षक सतीश सिन्हा, प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रणव शंकर, प्रांतीय उपाध्यक्ष नील मोहन बानरा के साथ पीएचडी कार्यालय से अंजनी कुमार सिन्हा, भू-अर्जन से केएन ठाकुर के अलावा हर एक जिले से महासंघ के प्रतिनिधि बैठक में भाग लिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही