Search

 
 
 

आदित्यपुर : रंगदारी नहीं दी तो पूरे परिवार को पीटा, पत्नी ने की थाने में शिकायत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शांतिनगर गम्हरिया में गोपाल सरकार नामक वाहन कारोबारी को बस्ती के युवक अमित गोराई और राथू गोराई ने 8 अन्य युवकों के साथ महज इसलिए पीटकर अधमरा कर दिया कि उसने इन युवकों को शराब पीने के लिए रंगदारी स्वरूप रुपये नहीं दिये. पति को छुड़ाने जब पत्नी गंगा सरकार अपने बेटे के साथ भागकर पहुंची तो युवको ने पत्नी और बेटे को भी पीटा. इस मारपीट की घटना में युवकों ने गोपाल सरकार से 15 हजार नगद और दो चांदी के चेन छीन ली वहीं उनकी पत्नी के गले से मोती लगे सोने के लॉकेट भी छीन लिये. इसे भी पढ़ें : युवाओं">https://lagatar.in/on-the-strength-of-youth-he-will-take-this-fight-to-the-destination-sandesh-ekka/">युवाओं

के दम पर इस लड़ाई को मंजिल तक पहुंचाएंगे : संदेश एक्का

पुलिस शिकायत दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू की

बात यहीं खत्म नहीं हुई, अपने घायल पति का इलाज कराकर शाम को जब पूरा परिवार घर पहुंचा तो रात में घर में घुसकर भी मारपीट किया और धमकी दी कि बस्ती में रहना है तो रंगदारी देनी होगी. वर्ना घर बेचकर जाना होगा, थाना पुलिस कोई कुछ नहीं करेगा. आदित्यपुर पुलिस ने गंगा सरकार की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई है. गंगा ने बताया कि उनके पति गाड़ी का किस्त भरने के लिए पास में 15 हजार रुपए रखे थे जिसे युवकों ने मारपीट कर छीन लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही