Search

 
 
 

आदित्यपुर : समस्याएं दूर नहीं हुईं तो नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी करेगा मोर्चा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सामाजिक और राजनीतिक संस्था युवा जनशक्ति मोर्चा ने नगर निगम से समस्याओं को दूर करने की मांग की है. मोर्चा ने कहा है कि समस्याएं दूर नहीं हुईं तो नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी करेंगे. युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त गिरिजा शंकर को प्रसाद को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया है. उन्होंने कहा कि आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर 4 से रोड नंबर 28 तक की मुख्य सड़क जर्जर है. उसे अविलंब दुरुस्त किया जाए. आये दिन इस मार्ग पर छोट-छोटी दुर्घटना होती रहती है. झा ने मुख्य मार्ग के साथ ही कुलुपटांगा से मोतीनगर शिव शक्ति मंदिर जाने वाले रास्ते में अंधेरा रहने की शिकायत की. अंधेरा रहने की वजह से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने और शाम होने पर महिलाओं को आवागमन में काफी परेशानी होने की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-mp-representative-met-the-superintending-engineer-of-the-electricity-department-talked-about-the-problems/">रामगढ़

: सांसद प्रतिनिधि बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से मिले, समस्याओं पर की बात
साथ ही मोतीनगर साई कॉलोनी और बाबा आश्रम में नाली जाम रहने की भी शिकायत की. इसके अलावा सभी वार्डों में मच्छर का प्रकोप को देखते हुए नियमित रूप से फॉगिंग कराने की मांग अपर नगर आयुक्त से की. उन्होंने बताया कि युवा जनशक्ति मोर्चा ने पिछले दिनों 11 सूत्री मांग को लेकर आमरण अनशन किया था, जिसमें सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला था. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अविलंब मोर्चा की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कार्यालय में तालाबंदी करेंगे, जिसके लिए खुद नगर निगम प्रशासन जिम्मेवार होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही