Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : 3 हजार वर्गफीट में बने मकान में रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं तो डेढ़ गुणा ज्यादा लगेगा होल्डिंग टैक्स

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में निवास करने वाले परिवारों को अपने घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग कराना अनिवार्य किया गया है. इसमें मकान का बिल्डअप एरिया 3000 वर्गफीट में है तो रेन वाटर हार्वेस्टिंग कराना अनिवार्य है. अन्यथा जुर्माना के रूप में डेढ़ गुणा ज्यादा होल्डिंग टैक्स भरना पड़ेगा. निगम क्षेत्र में इसके लिए हुए सर्वे में 50 फीसदी अपार्टमेंट्स और मकानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं मिले हैं. जिन अपार्टमेंट्स में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अभी तक नहीं किया गया है, उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है. यह जानकारी विश्व जल दिवस के मौके पर नगर निगम आदित्यपुर के अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि गिरता भू जल स्तर चिंतनीय है. ऐसे में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अपनाकर ही हम इसे मेन्टेन रख सकते हैं. इसे भी पढ़ें : सिब्बल">https://lagatar.in/sibal-said-rahul-disqualified-as-mp-courts-comment-if-punishment-was-less-it-would-have-been-a-bad-example/">सिब्बल

बोले, राहुल सांसद के रूप में अयोग्य हुए… कोर्ट की टिप्पणी, कम सजा देते, तो बुरी मिसाल होती

62 फीसदी अपार्टमेंट्स में ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग : अपर आयुक्त

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Adityapur-Girija-Shankar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अपर नगर आयुक्त ने बताया कि हाल में कराए गए सर्वे में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में कुल 113 अपार्टमेंट्स के सर्वे में महज 62 फीसदी अपार्टमेंट्स में ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम मिले हैं. बाकी के 38 फीसदी अपार्टमेंट्स को नगर निगम ने नोटिस दिया था, जिसे अप्रैल 2023 तक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम कराने का अल्टीमेटम दिया गया है. ऐसे में उन्हें 3 महीने तक जुर्माना स्वरूप डेढ़ गुणा अधिक होल्डिंग टैक्स लिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahuls-punishment-changed-the-countrys-politics-mallikarjun-kharge-called-a-party-meeting-this-evening/">राहुल

को सजा से देश की राजनीति बदली, मल्लिकार्जुन खरगे ने आज शाम पार्टी की बैठक बुलाई, संसद में तेज होगा हंगामा

तेजी से गिर रहे हैं भू जलस्तर

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि आदित्यपुर में तेजी से भू जल स्तर गिर रहा है, इसलिए इसे मेन्टेन रखने के लिए 3000 वर्गफीट से ज्यादा के मकानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य किया गया है. इस वर्ष गर्मियों में 500 फीट तक भू जल स्तर रिकॉर्ड किया गया है, जो भविष्य के लिए एक चेतावनी है. अगर अब भी हम नहीं चेते तो पानी की समस्या यहां विकराल रूप धारण कर लेगी. इसलिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. नगर निगम कार्यालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने वाले एजेंसी उपलब्ध हैं, लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही