Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : कांड्रा में पूर्व की भांति ट्रेनों का नहीं हुआ ठहराव तो होगा रेल चक्का जाम : मधु कोड़ा

Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा में ट्रेनों के पूर्व की तरह ठहराव को लेकर पूर्व सीएम मधु कोड़ा कांड्रावासियों से गुहार लगाई है. पूर्व सीएम ने कहा है कि अगर पूर्व की भांति ट्रेनों का ठहराव नहीं हुआ तो वे कांड्रावासियों के साथ रेल चक्का जाम करने पटरी पर बैठेंगे. मधु कोड़ा रांची जाने के क्रम में कांड्रा कांग्रेस के कार्यालय में काफी देर रुके और कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. लोगों ने मधु कोड़ा से कहा कि रेलवे ने कोरोना काल से कांड्रा में कई ट्रेनों का स्टॉपेज खत्म कर दिया है, अब ट्रेनों का परिचालन हो रहा है लेकिन ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं होने के कारण लोगों को टाटा जाकर ट्रेन पकड़ना पड़ता है. मधु कोड़ा ने कांड्रा जंक्शन में ट्रेनों का ठहराव नहीं होने पर आंदोलन की घोषणा की. वहीं कांड्रा बाजार से स्टेशन जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मती का आश्वासन भी उन्होंने दिया. बानाडूंगरी से लेकर लाहाकोठी काली मंदिर तक सड़क निर्माण पर कहा कि यहां रेलवे की जमीन है. रेलवे या तो सरकार को अनापत्ति प्रमाण पत्र दे या फिर वह खुद उस सड़क को जल्द से जल्द बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ करें. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/cid-arrested-two-cyber-criminals-who-cheated-rs-3-50-lakh-in-ranchi/">रांची

में 3.50 लाख की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

कांड्रा बाजार के शेड का होगा जीर्णोद्धार

बैठक में हरीशचंद्र विद्या मंदिर कांड्रा की स्थिति पर भी चर्चा हुई. इस दौरान इस स्कूल को प्लस टू का दर्जा देकर पढ़ाई शुरू करने पर सहमती बनी. पूर्व सीएम ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि इस विद्यालय को पुनर्जीवित करने के लिए सामने आएं, इसमें सांसद और झारखंड सरकार से जो भी मदद की अपेक्षा की जाएगी उसे पूरा करने का वे भरसक प्रयास करेंगे. इसके अलावा कांड्रा बाजार में जो शेड बने हुए हैं उसके जीर्णोद्धार के लिए जल्द से जल्द सांसद के द्वारा पहल किये जाने का भरोसा दिया. बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला प्रेस प्रवक्ता प्रकाश कुमार राजू, चंदन कुमार मिश्रा, डॉक्टर जोगिंदर प्रसाद महतो, मनोज कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही