Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : बिजली चोरी करते पकड़े गए तो अब देने होंगे 35 हजार से एक लाख तक का जुर्माना

Adityapur (Sanjeev Mehta) : जेबीवीएनएल ने बिजली चोरी के विरुद्ध कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है. अब घरेलू उपभोक्ता अगर बिजली चोरी करते पकड़े गए तो उन्हें कम से कम 35 हजार और अधिकतम 1 लाख रुपये तक का जुर्माना चुकाना होगा, साथ ही उनके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी. यह जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि बिजली चोरी किसी भी तरह से हो चाहे हुकिंग से हो या मीटर बायपास की हुई हो ऐसे मामले में जुर्माने का साथ उपभोक्ताओं को प्राथमिकी का भी सामना करना पड़ सकता है. अब हर महीने पांच दिन एंटी पावर थेप्ट अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. इसे भी पढ़ें :आरोग्यम">https://lagatar.in/arogyam-scam-will-file-pil-if-action-is-not-taken-soon/">आरोग्यम

स्कैम : जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे पीआईएल

सरकारी विभागों से राजस्व वसूली के लिए किया गया पत्राचार

विद्युत कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद ने बताया कि सरकारी विभागों से राजस्व वसूली के लिए पत्राचार किया जा रहा है. जिसका सकारात्मक परिणाम मिल रहा है. एक साल से बकाया रखने वाले जेएआरडीसीएल ने अपना बकाया 40 लाख रुपये चुकाया है. ऐसे में अब मुख्य मार्ग के स्ट्रीट लाइट की बिजली नहीं कटेगी. वहीं उन्होंने बताया कि आदित्यपुर और आरआईटी थाना के साथ सीआरपीएफ 157 बटालियन कैम्प से भी बकाया 20 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है. स्वास्थ्य विभाग, पेयजल स्वच्छता विभाग, सिंचाई विभाग और पॉलीटेक्निक कॉलेज को भी बकाया बिल चुकाने के लिए पत्र भेजा गया है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-people-caught-the-bike-thief-red-handed-handed-him-over-to-the-police/">आदित्यपुर

: बाइक चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस को सौंपा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही