Search

आदित्यपुर : मोहनपुर गांव में गीता कोड़ा से झड़प मामले की जांच आईजी ने की

Adityapur (Sanjeev Mehta)भाजपा प्रत्याशी सांसद गीता कोड़ा के साथ रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान मोहनपुर के ग्रामीणो के साथ हुई झड़प मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू हो गई है. आज मंगलवार को दक्षिण छोटानागपुर के जोनल आईजी अखिलेश झा मामले की जांच करने गम्हरिया थाना पहुंचे हैं. बता दें कि इस मामले में दोनों पक्षों ने काउंटर केस दर्ज कराया है. जोनल डीआईजी अखिलेश झा इस घटना में पुलिस की भूमिका की जांच करने आये हैं. जोनल आईजी सबसे पहले मोहनपुर गांव गए जहां उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की और घटना की सिलसिलेवार जांच की. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-65-feet-effigy-of-ravana-will-be-burnt-in-panki/">पलामू

: पांकी में जलेगा 65 फीट का रावण का पुतला
बता दें कि बीते रविवार को चुनाव प्रचार करने पहुंची भाजपा प्रत्याशी सांसद गीता कोड़ा अपने समर्थकों के साथ पूर्वी गम्हरिया के मोहनपुर गांव पहुंची थी, यहां ग्रामीणों ने उन्हें गांव में प्रचार करने से मना कर दिया था. जिसके बाद भाजपाइयों के साथ ग्रामीणों की झड़प हुई थी. जिसके बाद ग्रामीणों ने गीता कोड़ा के साथ भाजपाइयों को बंधक बना लिया था. करीब डेढ़ घंटे तक ग्रामीणों ने सांसद गीता कोड़ा सहित करीब 20 भाजपाइयों को बंधक बनाए रखा था. इस दौरान स्थानीय पुलिस और पुलिस के आलाधिकारी देर से मौका ए वारदात पर पहुंचे थे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर सभी भाजपाइयों को गांव से बाहर निकाला था. उसके बाद भाजपा नेताओं ने गम्हरिया थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसकी खबर पाकर आधी रात को सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने गम्हरिया थाना पहुंचकर 20 भाजपाइयों के विरुद्ध काउंटर केस दर्ज कराया था. इसे भी पढ़ें : जीत">https://lagatar.in/workers-should-work-with-determination-to-ensure-victory-sudesh/">जीत

सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित होकर कार्य करें कार्यकर्ता : सुदेश
इस मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग से स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच की मांग की थी. गम्हरिया थाना प्रभारी की माने तो भाजपा प्रत्याशी के जन सम्पर्क रूट चार्ट में मोहनपुर गाँव शामिल नहीं था लेकिन वे लोग जबरन वहां गए और यह घटना घटी है. इसके बाद ही पुलिस मुख्यालय ने आज दक्षिण छोटानागपुर जोनल आईजी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है. जांच करने पहुंचे जोनल आईजी अखिलेश झा ने मीडिया के सवालों पर बस इतना ही कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकते. इसे भी पढ़ें : पांकी">https://lagatar.in/panki-inauguration-of-aspire-academy-computer-training-center/">पांकी

: एस्पायर अकादमी कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन

चांडिल : देश की आजादी के पहले से किया जा रहा बासंती दुर्गा पूजा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Chandil-Durga-Puja-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में चैत्र नवरात्र के अवसर पर बासंती दुर्गा पूजा की धूम मची है. मंगलवार को महाष्टमी के अवसर पर मंदिरों में दुर्गा पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. चांडिल प्रखंड के डोबो गांव में भी चैत्र नवरात्रि के अवसर पर किए जाने वाले बासंती पूजा को लेकर चारों ओर उल्लास का वातावरण है. डोबो में आजादी के पहले से ही बासंती पूजा का आयोजन किया जा रहा है. अंग्रेजी हुकूमत के काल में भी यहां पूरे धूमधाम के साथ बासंती पूजा का आयोजन किया जाता था. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-65-feet-effigy-of-ravana-will-be-burnt-in-panki/">पलामू

: पांकी में जलेगा 65 फीट का रावण का पुतला
ग्रामीण बताते हैं कि डोबो में वर्ष 1945 में बासंती दुर्गा पूजा का शुभारंभ किया गया था. उस समय से प्रतिवर्ष यहां परंपरा के अनुसार देवी की आराधना की जा रही है. डोबो गांव में 1945 को जब चैत्र नवरात्र में बासंती दुर्गा पूजा प्रारंभ किया था तब देवी का मंदिर नहीं था. ग्रामीण स्वयं ही मंडप निर्माण करते थे और उसमें मां दुर्गा की पूजा करते थे. पूजा प्रारंभ होने के करीब दो दशक बाद धीरे-धीरे मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ. अब गांव में देवी का भव्य मंदिर बनाया गया है, जहां शारदीय नवरात्र और चैत्र नवरात्र दोनों समय देवी की पूजा-अर्चना की जाती है. इसे भी पढ़ें : जीत">https://lagatar.in/workers-should-work-with-determination-to-ensure-victory-sudesh/">जीत

सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित होकर कार्य करें कार्यकर्ता : सुदेश

चांडिल : आदरडीह नवदुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए लगी भक्तों की कतार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Chandil-Puja.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : नीमडीह प्रखंड अंतर्गत आदरडीह गांव में आयोजित श्रीश्री नवदुर्गा पूजा महायज्ञ में देवी दुर्गा की पूजा विधि-विधान से की जा रही है. देवी की पूजा-अर्चना पुजारी बांदु निवासी प्रशांत पांडे, देवघर से आए पंडित प्रदीप मिश्रा व बनारस के अमरकांत दुबे द्वारा वैदिक रीति से किया जा रहा है. मंगलवार को महाष्टमी के अवसर पर देवी की आराधना करने यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए यहां पूजा-अर्चना करने की व्यवस्था की गई थी. लोगों ने देवी की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना किया. इसे भी पढ़ें : गीता">https://lagatar.in/geeta-koda-case-zonal-ig-reached-mohanpur-village-of-gamharia-interrogated-villagers/">गीता

 कोड़ा प्रकरणः जोनल आईजी पहुंचे गम्हरिया के मोहनपुर गांव, ग्रामीणों से की पूछताछ
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Chandil-Puja-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> यहां पूजा-अर्चना के लिए भोर से ही देवी के भक्त पहुंचने लगे थे. भोर से यहां देवी के जयकारे से वातावरण गूंजायमान हो रहा था. चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आदरडीह में देवी के नौ रूपों की प्रतिमा स्थापित की गई है. प्रतिदिन देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा अर्चना की जा रही है. नवरात्रि के नौवें दिन बुधवार को यहां मां सिद्धीदात्री की पूजा-अर्चना की जाएगी. इसे भी पढ़ें : पांकी">https://lagatar.in/panki-inauguration-of-aspire-academy-computer-training-center/">पांकी

: एस्पायर अकादमी कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन

पाला कीर्तन में उमड़ रहे श्रद्धालु

दासानुदास भक्तिपद दास, बजरंग सेवा समिति एवं आदारडीह के ग्रामीणों द्वारा इस साल नौंवे वर्ष चैती नवदुर्गा पूजा के मौके पर मां बासंती की भव्य व आकर्षक प्रतिमा स्थापित किया गया है. चैती नवदुर्गा महायज्ञ के दौरान श्री वृंदावन धाम निवासी सनातन दास महाराज जी द्वारा धर्म सम्मेलन में प्रतिदिन शाम आठ से रात दस बजे तक प्रवचन दिया जा रहा है. वहीं प्रतिदिन पदावली कीर्तन भी हो रहा है. रात में आयोजित पाला कीर्तन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-people-should-support-in-the-fight-against-dictatorial-forces-kalpana-soren/">गिरिडीह

: तानाशाह ताकतों के खिलाफ लड़ाई में जनता साथ दे- कल्पना सोरेन
धार्मिक संकल्प प्रवचन के तहत पाला कीर्तन की भक्तिमय प्रस्तुति से श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे हैं. बुधवार को अंतिम दिन माला कर्मकार द्वारा पदावली कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा. पदावली कीर्तन के दौरान माला कर्मकार ने कहा कि भगवान भोलेनाथ सृष्टि के आदि व अनंत हैं. शिव जी के आराधना से मानव को मुक्ति के मार्ग पर अग्रसर होने की किरणें दिखाई देता है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-durga-temple-pran-pratistha-program-former-mla-participated/">लातेहार

: दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, शामिल हुए पूर्व विधायक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp