Search

 
 
 

Adityapur: कुचाई के लोपटा गांव से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कुचाई थाना अंतर्गत लोपटा गांव से बीती रात विशेष छापेमारी अभियान में 4000 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, 800 लीटर स्प्रीट एवं एक कार के साथ तीन अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया. तीनों को मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

एसपी के निर्देश पर लगातार जारी है छापामारी अभियान

विगत कई माह से सरायकेला-खरसावां जिला में एसपी के निर्देशानुसार अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री तथा मादक पदार्थों की बरामदगी हेतु निरंतर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार की रात को कुचाई थाना अंतर्गत लोपटा गांव के जंगली पहाड़ी क्षेत्र के एक कच्चे मकान में छापामारी की गई.

दो आरोपी फरार, तलाश जारी

जिसमें पांच व्यक्तियों को अवैध अंग्रेजी शराब की बोतल कार्टन में पैक करते हुए पाया गया. जिसमें से दो फरार हो गए जबकि तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से अंग्रेजी शराब करीब 4000 लीटर एवं 800 लीटर स्प्रीट एवं अन्य सामान बरामद किया गया. आरोपी मधुसुदन प्रधान उर्फ मधु, अजय मंडल एवं श्याम सुंदर मंडल उर्फ शंभु मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. शेष फरार अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी जारी है. गिरफ्तार व्यक्तियों का अपराधिक इतिहास भी रहा है. इसे भी पढ़ें : कोलकाता">https://lagatar.in/rs-25-lakh-recovered-from-a-young-man-going-from-kolkata-to-nawada-police-engaged-in-investigation/">कोलकाता

से नवादा जा रहे युवक के पास से 25 लाख बरामद, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही