Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : जियाडा की जमीन पर खुलेआम चलाया जा रहा है अवैध स्क्रैप टाल, जारी किया गया नोटिस

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के ऑटो क्लस्टर के पीछे जियाडा की जमीन पर अवैध स्क्रैप टाल खुलेआम चलाया जा रहा है. जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन को इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने कार्रवाई का आदेश दिया है. आदेश के आलोक में सोमवार को जियाडा के उद्योग विस्तार पदाधिकारी अनिल कुमार ने स्थल निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. इसमें श्रीडूंगरी के महादेव महतो नामक व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से स्क्रैप टाल चलाने की बात सामने आई है. जिसके बाद क्षेत्रीय निदेशक द्वारा महादेव महतो के नाम नोटिस जारी की गई है. नोटिस में शीघ्र जियाडा की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया गया है. [caption id="attachment_337163" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/adityapur-jiyada-.jpg"

alt="" width="600" height="449" /> अवैध स्क्रैप टाल.[/caption] इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-police-raided-muslim-settlement-on-secret-information-drug-peddler-absconded/">आदित्यपुर

: गुप्त सूचना पर पुलिस ने की मुस्लिम बस्ती में छापेमारी, ड्रग्स पेडलर फरार

अवैध स्क्रैप टाल के वजह से क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाएं 

विदित हो कि आदित्यपुर में वन भूमि, सरकारी भूमि और प्राधिकार की जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर अवैध धंधे खुलेआम किए जा रहे हैं. पिछले दिनों पॉलीटेक्निक कॉलेज के बगल में वन भूमि पर चल रहे अवैध स्क्रैप टाल को भी वन विभाग ने खाली कराया था. हालांकि, आदित्यपुर में अब भी ऐसे कई अवैध स्क्रैप टाल संचालित हो रहे हैं, जिसमें वाहनों को चुराकर कटिंग कर उसका नामो-निशान मिटा देने का कार्य किया जा रहा है. इस अवैध स्क्रैप टाल के वजह से ही क्षेत्र में चोरी की घटनाएं घटित हो रही हैं. चूंकि वहां चोरी की गई स्क्रैप आदि आसानी से बिक जाते हैं और चोर को कीमत मिल जाती है. इसे भी पढ़े : अंतरराष्ट्रीय">https://lagatar.in/international-yoga-day-yoga-camp-organized-in-library-ground-of-bokaro-people-practiced-yoga/">अंतरराष्ट्रीय

योग दिवस :  बोकारो के पुस्तकालय मैदान में योग शिविर का आयोजन,  लोगों ने किया योगाभ्यास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही