Search

 
 
 

आदित्यपुर : रात 12.30 बजे तक चलता रहा विसर्जन जुलूस

 
  • 43 डिग्री तापमान में बगैर बिजली परेशान रहे लोग
  • जनता की शिकायत पर आधी रात एसपी और एसडीएम पहुंचे आदित्यपुर
  • जबरन कराया विसर्जन
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में गुरुवार की रात साढ़े 12 बजे तक रामनवमी का विसर्जन जुलूस चलता रहा. इस दौरान 43 डिग्री तापमान की गर्मी में लोग बगैर बिजली के परेशान रहे. जबकि शांति समिति की बैठक में शाम 5 से रात 10 बजे तक विसर्जन जुलूस सम्पन्न कराना तय हुआ था. बिजली तो ठीक शाम 5 बजे चली गई लेकिन जब रात 11 बजे तक नहीं आई तो लोगों ने जिले के डीसी एसपी औऱ एसडीएम से शिकायत की. जिसके बाद रात करीब साढ़े 11 बजे सरायकेला से एसपी मनीष टोप्पो और एसडीएम सुनील कुमार प्रजापति आदित्यपुर पहुंचे और थाना में थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर तत्काल विसर्जन जुलुस को एक घंटे में सम्पन्न कराना सुनिश्चित कराया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Adityapur-Kartab.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जेल">https://lagatar.in/notorious-criminal-lallu-sao-became-active-again-after-coming-out-of-jail/">जेल

से निकलने के बाद फिर सक्रिय हुआ कुख्यात अपराधी लल्लू साव
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Adityapur-Kartab-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसके बाद रात 12:30 बजे आदित्यपुर में बिजली व्यवस्था बहाल हुई और लोगों ने राहत की सांस ली. बता दें कि इस बार केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति ने सामुहिक आयोजन नहीं किया था, लेकिन डिप्टी मेयर अपने आवास पर अखाड़ों के स्वागत की व्यवस्था की थी जिसके वजह से वहां अखाड़ा के जाने और लौटने में देर होने लगी और तयशुदा समय से करीब 2 घंटे विसर्जन जुलूस विलंब हो गई. यह आम लोगों को नागवार गुजरा और इसकी शिकायत जिला प्रशासन से कर दी. इस दौरान कई अखाड़ों में अपेक्षा से अधिक भीड़ जुटी और खिलाड़ियों ने जमकर करतब का प्रदर्शन किया, जिसमें समय का ख्याल नहीं रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही