Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : 9 वर्ष में भाजपा ने डॉ. मुखर्जी व दीनदयाल का सपना साकार किया - प्रदीप वर्मा

Adithapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित अटल पार्क सभागार में सरायकेला विधानसभा स्तरीय बैठक सह वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बुधवार को किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा झारखंड प्रदेश के महामंत्री प्रदीप वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इतिहास में भारत सोने की चिड़िया थी. भारत दुनिया का सबसे समृद्ध देश था, आज मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरा होने के बाद भारत दोबारा विश्वगुरु बनने का सपना पूरा होता हुआ प्रतीत हो रहा है. आज देश अपनी रक्षा की जरूरतों के लिए किसी और पर निर्भर नहीं है, बल्कि दुनिया के दूसरे देशों को रक्षा उपकरण बेच रहा है. यह बड़ी उपलब्धि है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-ten-years-imprisonment-and-financial-penalty-of-one-lakh-to-the-five-accused-of-the-murder-case/">साहिबगंज

: हत्याकांड के पांच आरोपियों को दस वर्ष कारावास व एक लाख का आर्थिक दंड

भारत G-20 का नेतृत्व वसुधैव कुटुम्बकम की भाव से कर रहा है

[caption id="attachment_668933" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Aditaypur-BJP-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बैठक में शामिल भाजपा के नेता व कार्यकर्ता.[/caption] बुधवार को कश्मीर में G-20 की बैठक हो रही है. भारत के युवा दुनिया के बड़ी कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं. भारतीय आज ग्लोबल सिटीजन की भूमिका में है. उन्होंने कहा नई शिक्षा नीति आने वाले समय में गेम चेंजर साबित होगा. उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार ने डॉ. मुखर्जी और पंडित दीनदयाल के सपनों को सच किया है. आज बहुसंख्यक समाज खुल कर अपने सांस्कृतिक मूल्यों पर गर्व करता है. बैठक में महासंपर्क अभियान के प्रभारी भाजपा नेता गणेश महली ने अपने संबोधन में झारखंड सरकार की कमियों पर प्रकाश डाला. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shyam-mahila-mandal-distributed-sherbet-in-tuiladungri/">जमशेदपुर

: टुईलाडुंगरी में श्याम महिला मंडल ने बांटा शर्बत

रमेश हांसदा के अलावा कई नेताओं ने बैठक को संबोधित किया

कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा नेता रमेश हांसदा ने मोदी सरकार की जरूरत क्यों है इस पर प्रकाश डाला. विनोद श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह, सुनील श्रीवास्तव, हरिकृष्ण प्रधान ने भी बैठक को संबोधित किया. स्वागत भाषण राकेश सिंह ने और मंच संचालन भोगेंद्र झा ने किया. बैठक में सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, रमेश कुमार, जगदीश मंडल, उषा पांडे, अवधेश्वर ठाकुर, लक्ष्मण राय, रितिका मुखी, राजू सिंह, सुनील सिंह, एके हीरा, अभिजीत दत्ता, राकेश मिश्रा, निरंजन मिश्रा, पंकज कुमार, नीरू सिंह, अमितेश अमर, कृष्ण मुरारी झा, अमित सिंहदेव, सुपाल झा, अशोक सिंह, गुरजीत मेहरा, बिशु महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही