Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : घरेलू विवाद में दो बच्चों की मां ने डीजल छिड़क कर किया आत्मदाह का प्रयास

Advertisement
Advertisement
Adityapur :  कांड्रा थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती की रहने वाली दो बच्चों की मां कविता देवी ने घर में डीजल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया. महिला को पुलिस के सहयोग से एमजीएम अस्पताल ले  जाया गया है, जहां पुलिस के संरक्षण में महिला का इलाज चल रहा है. महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है.  घटना के संबंध में  बताया जा रहा है कि महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर यह कदम उठाया.  पड़ोसियों के अनुसार महिला के पति निर्मल कुमार और कविता के बीच काफी मधुर संबंध थे.  दोनों को दो पुत्र है, एक तीन वर्ष का और दूसरा एक  वर्ष का है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-power-failure-in-meghahatuburu-township-not-getting-fault/">किरीबुरु

: मेघाहातुबुरु टाउनशिप में बिजली गुल, नहीं मिल रहा फॉल्ट

आपस में कुछ कहासुनी हो गई थी

पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपस में कुछ कहासुनी हो गई थी. इसके बाद कविता ने खुद पर डीजल छिड़कर आग लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. हालांकि समय रहते आस-पड़ोस के लोगों ने महिला के ऊपर कंबल डालकर आग बुझा दिया. राजू मुखी नामक युवक ने आग बुझाने का सराहनीय काम किया और तत्काल कांड्रा थाना को इसकी सूचना दी.  थाना प्रभारी राजन सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस बुलाकर महिला को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया.  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही