Search

 
 
 

आदित्यपुर : मामूली विवाद में मेडिकल स्टोर के मालिक ने युवक को पीटकर किया अधमरा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया में बक्शी मेडिकल हॉल के मालिक ने मामूली विवाद को लेकर एक युवक को लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया है. जिसका एमजीएम में इलाज चल रहा है. घटना आदित्यपुर थानांतर्गत गम्हरिया के मेघराज टावर के ग्राउंड फ्लोर में स्थित बक्शी मेडिकल हॉल की है. मंगलवार की देर शाम मेडिकल स्टोर के मालिक बलजीत बक्शी ने किसी विवाद को लेकर मोतीनगर रोड नंबर- 2 निवासी शशिकांत सिंह (20 वर्ष ) को गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sarjom-chambal-organization-provided-hi-tech-ambulance-to-the-villagers/">चाईबासा

: सरजोम चम्बल संस्था ने ग्रामीणों को उपलब्ध कराया हाईटेक एंबुलेंस 

पुलिस मामले की कर रही जांच

बताया जाता है कि उसे बचाने आई उसकी मां के साथ भी उसने दुर्व्यवहार किया. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया ले गए, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देख एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है. युवक के परिजनों ने आदित्यपुर थाने में बलजीत बक्शी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही