Search

 
 
 

आदित्यपुर : दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाला, पति के विरुद्ध थाने में की शिकायत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मांझी टोला निवासी आशा शर्मा ने अपने पति रोशन कुमार शर्मा पर दहेज के लिए मारपीट करने एवं मानसिक तथा शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. आशा ने अपने पति को नामजद आरोपी बनाते हुए आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत की है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. थाना में दिए आवेदन में पीड़ित महिला ने बताया कि वर्ष 2020 में आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंतानगर में एमएन हाई स्कूल के समीप रहने वाले रौशन कुमार शर्मा नामक युवक के साथ उनकी शादी हुई थी. अब उसे ग्यारह महीने की बेटी भी है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-rotary-club-honored-medical-workers-at-vocational-award-distribution-ceremony/">बोकारो

: रोटरी क्लब ने वोकेशनल अवार्ड वितरण समारोह में चिकित्साकर्मियों को किया सम्मानित

23 अप्रैल को ससुराल वालों ने मायका भेज दिया

पीड़ित महिला ने बताया कि शादी के बाद कुछ दिनों तक ठीक से रखा उसके बाद पति रोशन शर्मा द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. वह अभद्र गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. उसके बाद पति द्वारा दहेज की मांग की जाने लगी. वो बराबर कहते हैं कि अपने माता-पिता को दहेज देने को बोलो, दहेज लाएगी तभी इस घर में रहने देंगे वर्ना घर से निकाल देंगे. पीड़िता ने कहा कि अब पति के साथ घर के अन्य लोग भी गाली गलौज करने लगे हैं. 23 अप्रैल से मुझे मायका भेज दिया गया है. मुझे और मेरी 11 माह की बेटी को इंसाफ चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही