: सांसद की पहल पर मानुषमुड़िया शिव मंदिर टोला में लगा नया ट्रांसफॉर्मर
आदित्यपुर : राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित महिला को ससुरालवालों ने घर से निकाला
Adityapur (Sanjeev Mehta) : भारत स्काउट एंड गाइड में बेहतर प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति से पुरस्कृत पूनम भारती ने अपने ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पूनम ने इस बात की लिखित शिकायत आदित्यपुर थाना में की है. शिकायत में उसने सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाते हुए कई गंभीर आरोप अपने पति हरिओम नगर निवासी संजय कुमार चौबे, सास लक्ष्मी चतुर्वेदी एवं ससुर शशिभूषण चौबे पर लगाया है. पूनम के अनुसार उसे ससुरालवालों ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया है. उसे भारत स्काउट एवं गाईड में बेहतर प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है. वर्तमान में अनुकंपा के आधार पर वह रेलवे में तकनीशियन के पद पर टाटानगर में कार्यरत हैं. पूनम का विवाह 11 मार्च 2011 को पुरे रीति रिवाज के साथ संजय कुमार चौबे के साथ हुआ था. दोनों ने अंतरजातीय विवाह किया था. पूनम ने बताया की उससे हमेशा पैसे की मांग की जाती रही है, पैसे न देने पर 19 मई 2022 को घर से निकाल दिया गया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-on-the-initiative-of-the-mp-a-new-transformer-was-installed-in-manushmuria-shiv-mandir-tola/">बहरागोड़ा
: सांसद की पहल पर मानुषमुड़िया शिव मंदिर टोला में लगा नया ट्रांसफॉर्मर
: सांसद की पहल पर मानुषमुड़िया शिव मंदिर टोला में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

Leave a Comment