Search

 
 
 

आदित्यपुर: मीरुडीह में हो समाज ने मनाया मागे मिलन, मांदर की थाप झूमे लोग

 
Adityapur : आदित्यपुर के मीरुडीह बस्ती में रविवार को मागे मिलन समिति द्वारा मागे मिलन समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान प्रकृति पूजा कर गीत नृत्य का आयोजन हुआ. हो समाज के लोग नई फसल को काटकर उसकी पूजा कर सामूहिक रूप से दिशुम मागे पर्व मनाते हैं, जिसमें परिवार का एक दूसरे से परिचय होता है और रिश्ते भी बनाए जाते हैं. इसे भी पढ़ें:  आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-rjd-membership-in-charge-manju-sah-started-the-membership-drive/">आदित्यपुर:

राजद की सदस्यता प्रभारी मंजू साह ने की सदस्यता अभियान की शुरुआत

नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक लोक नृत्य किया

मीरुडीह मैदान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाल साड़ी पहनकर मांदर की थाप पर एक दूसरे के साथ मिलकर पारंपरिक लोक नृत्य किया. वहीं पुरुष भी कंधे से कंधा मिलाकर एक दूसरे के साथ लोक नृत्य में शामिल हुए. समारोह में समाजसेवी डॉ पी हेम्ब्रम, गोविंद हेम्ब्रम, हो समाज के जिलाध्यक्ष मार्शल हेम्ब्रम, लक्ष्मी हेम्ब्रम, बबलू बोदरा, मोरन सिंह बारी, विक्रम हेम्ब्रम, जनम सिंह सौरेन, राम मुदया, शर्मिला हेम्ब्रम, जमुना बाई हेम्ब्रम आदि स्थानीय लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-do-not-spread-panic-in-the-name-of-hyena-inform-the-forest-department-if-you-see-it-dfo/">जमशेदपुर:

लकड़बग्घे के नाम पर दहशत नहीं फैलाएं, दिखे तो वन विभाग को सूचित करें- डीएफओ
[wpdiscuz-feedback id="ql5b0aqott" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही