Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट की जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने बैठक कर बनाई रणनीति

Adityapur (Sanjeev Mehta) : टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट की जनसुनवाई 3 अप्रैल को ऑटो क्लस्टर सभागार में निर्धारित है. जिसके विरोध को लेकर आसपास के ग्रामीण एकजुट हो रहे हैं. रविवार को ग्रामीणों ने महिला नेत्री निशा सिंह के नेतृत्व में गम्हरिया में बैठक कर विरोध की रणनीति बनाई है. जिसमें ग्रामीणों ने एक स्वर से गम्हरिया क्षेत्र में वर्तमान समय में प्रदूषण को एक प्रमुख समस्या मानते हुए इसका सीधा असर ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर पड़ने की बात कही. ग्रामीणों ने इसके लिए विभिन्न कंपनियों को दोषी ठहराया. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-pipeline-water-supply-scheme-hanging-in-limbo-due-to-non-receipt-of-noc/">चांडिल

: एनओसी नहीं मिलने के कारण अधर में लटका पाइपलाइन जलापूर्ति योजना

प्रदूषण से हर एक जनमानस त्रस्त

उन्होने कहा कि जहरीले धूल धुआं और असीमित मात्रा में प्रदूषण से यहां का हर एक जनमानस त्रस्त है. ग्रामीणों ने तीन अप्रैल सोमवार को सुबह 10:00 बजे से आयोजित टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स कंपनी के विस्तार के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति लोक जनसुनवाई का विरोध करने का निर्णय लिया है. ग्रामीणों ने गम्हरिया प्रखंड के वासियों से अपील किया है कि इस कंपनी द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्या और विचारों को प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और जिले के प्रशासनिक पदाधिकारियों के समक्ष रखें और इस जन सुनवाई का विरोध करें. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-naxalites-had-made-big-preparations-before-carrying-out-the-magazine-robbery/">किरीबुरू

: मैगजीन लूट कांड को अंजाम देने से पहले नक्सलियों ने की थी बड़ी तैयारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही