Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : शीतला मंदिर साईं कॉलोनी में पुरेंद्र ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 35 अंतर्गत साईं कॉलोनी स्थित शीतला मंदिर प्रांगण में श्रीश्री सार्वजनिक मां दुर्गा पूजा समिति ने आज मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के हाथों पंडाल के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन कराया. इस अवसर पर आरआईटी मंडल भाजपा के अध्यक्ष अमितेश अमर, अधिवक्ता संजय कुमार भी मौजूद थे. पूजा कमेटी द्वारा बताया गया कि इस बार साईं कॉलोनी रोड नंबर 2 स्थित शीतला मंदिर प्रांगण में साईं कॉलोनी, आदर्श नगर, मोती नगर, वास्तु विहार के निवासियों द्वारा संयुक्त रूप से मां दुर्गा का पूजा किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-despite-lakhs-of-electricity-bills-outstanding-the-businessman-sold-his-land-now-the-buyer-has-filed-a-case/">चक्रधरपुर

: लाखों बिजली बिल बकाया फिर भी व्यवसाई ने बेच दी अपनी जमीन, अब खरीददार ने किया केस

नई कमेटी में ये लोग हुए शामिल

कमेटी ने यह भी बताया कि दुर्गा पूजा प्रारंभ करने की विधिवत सूचना अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला और थाना प्रभारी आरआईटी को लिखित रूप से दी जा चुकी है. इस अवसर पर नई कमेटी का गठन भी किया गया. अध्यक्ष- आर के शर्मा, उपाध्यक्ष जेएस सिंह, संजय शर्मा; महासचिव शैलेश गुप्ता, सचिव अंजनी कुमार, राजीव कुमार, प्रमोद कुमार साव, संगठन मंत्री कृष्णा सिंह, मीडिया प्रभारी मुनमुन जी, दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, आलोक श्रीवास्तव, नितेश झा; कार्यकारिणी सदस्य संजीव सिंह, रविकांत प्रसाद, रवि रंजन सिंह, पंडित राजेश मिश्रा, सोनू कुमार, यू के विद्यार्थी, एस प्रसाद एवं अन्य शामिल हैं.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही