Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : क्राइम मीटिंग में एसपी सरायकेला ने थानेदारों को दी चेतावनी

Adityapur (Sanjeev Mehta) : बुधवार को जिले के एसपी आनंद प्रकाश ने सरायकेला पुलिस मुख्यालय में जिले भर के थानेदारों के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक की. बैठक में अपराध नियंत्रण के लिए एसपी ने सभी थानाध्यक्षों एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अपराध पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया. एसपी ने रात्रि गश्ती तेज करने और कांडों का त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया. एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि अच्छा काम करने वालों से ही थाना चलवाया जाएगा. सभी अधिकारी व पुलिसकर्मी को चेतावनी देते हुए एसपी ने कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई तय है. उन्होंने थानेदारों को कहा कि थाना तक पहुंचने वाले हर मामलों को त्वरित निष्पादित किया करें. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-crpf-made-villagers-aware-by-showing-patriotic-film/">मनोहरपुर

: सीआरपीएफ ने ग्रामीणों को देशभक्ति फिल्म दिखा किया जागरूक

अपराधियों की कुंडली तैयार करने का निर्देश

उन्होंने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों के गुंडा पंजी में शामिल अपराधियों की कुंडली भी तैयार कर लें. अगर किसी थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार की सूचना मिली तो वैसे थानेदारों के विरुद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी. क्राइम मीटिंग में एसपी ने थानेवार लंबित मामले, शिकायतें, लंबित अनुसंधान, गैर जमानती वारंट, नोटिसों का तामिला आदि की समीक्षा की. बैठक में सभी पुलिस निरीक्षक व थाना प्रभारी शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही