Search

 
 
 

आदित्यपुर : स्थापना समिति की बैठक में 81 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी में मिली प्रोन्नति

 
Adityapur : ईचा गालूडीह कॉम्प्लेक्स में सोमवार को मुख्य अभियंता गोपाल की अध्यक्षता में स्थापना समिति की बैठक की गई. इसमें कर्मियों के प्रोन्नति पर निर्णय लिया गया, जिसकी सूची बाद में जारी की जाएगी. इस दौरान मुख्य अभियंता के अलावा उनके सचिव, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर और अन्य सदस्यगण शामिल थे. बैठक में अनुसेवक के 52, लिपिक के 15, नीलचित्रक के तीन, अनुरेखक के नौ, कोषरक्षक के दो कर्मियों को एसीपी और एमएसीपी में प्रोन्नति मिली है. इसके अलावा 18 कर्मियों को स्थायीकरण करने पर विचार किया गया है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-clothing-and-shoe-business-association-will-organize-blood-donation-camp-on-june-22/">चाईबासा

: वस्त्र एवं जूता व्यवसाई संघ 22 जून को करेंगे रक्तदान शिविर का आयोजन

अंतिम स्तर से जांच के बाद की जाएगी प्रोन्नति सूची जारी

स्थापना समिति की बैठक होने पर कर्मचारी नेता शशांक गांगुली ने कहा कि अंतिम स्तर से जांच के बाद प्रोन्नति सूची जारी कर दी जाएगी. उन्होंने कर्मचारियों के लिए इस तरह की पहल करने पर नये मुख्य अभियंता का स्वागत किया है. साथ ही स्थापना समिति और उप समिति के सभी सदस्यों को कर्मचारी की तरफ से धन्यवाद दिया है. इसे भी पढ़े : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-social-activist-umesh-kushwaha-passes-away/">रामगढ़

:  समाजसेवी उमेश कुशवाहा का निधन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही