Search

 
 
 

आदित्यपुर : शांति समिति की बैठक में मुस्लिम बस्ती के सदर ने उठाया सफाई का मुद्दा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना शांति समिति की बैठक प्रभारी राजन कुमार की अध्यक्षता में थाना परिसर में हुई. बैठक में मुस्लिम बस्ती के सदर मो. यूनुस ने बस्ती में त्योहार के मौसम में भी सफाई नहीं होने का मुद्दा उठाया. जिसपर नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव ने सोमवार को बस्ती में विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया. वहीं उन्होंने सभी लोगों से शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-first-meeting-of-the-mini-sadan-the-councilors-made-a-flurry-of-plans/">जमशेदपुर

: मिनी सदन की पहली बैठक में ही पार्षदों ने लगायी योजनाओं की झड़ी

बैठक में ये हुए शामिल

बैठक में डिप्टी मेयर अमित सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, सरायकेला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, समिति के सदस्य रविंद्र नाथ चौबे, रामचंद्र पासवान, मुहर्रम अखाड़ा के लाईसेंसी के अलावा बस्ती के अब्दुल मजीद, नाजिर हुसैन, शेख हसन, पूर्व पार्षद धनंजय गुप्ता, भगवान सिंह, अशोक सिंह, सत्य प्रकाश, पार्षद वीरेंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही