Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सूरज हत्याकांड में थाना प्रभारी ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी, आरोपी चकमा देकर फरार

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार द्वारा रविवार रात सूरज हत्याकांड के आरोपियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई. तीनों आरोपी जहां छुपे हुए थे, वहां थाना प्रभारी राजन कुमार द्वारा एक टीम गठित कर छापेमारी की गई. लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. विदित हो कि सूरज हत्याकांड के आरोपी सीतारामपुर डैम से 10 किलोमीटर दूर रंगामाटी गांव में छुपे हुए थे, जो एकदम बीच जंगल के पास है. उस घर के मालिक का नाम बप्पी महतो है. बप्पी महतो आपराधिक गतिविधियों में पूर्व से है और मर्डर केस में जेल भी जा चुका है. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-dumping-the-garbage-collected-from-the-city-became-a-problem-for-the-municipality/">सरायकेला

: शहर से बटोरा गया कचरा डंप करना नगरपंचायत के लिए बना मुसीबत 

आरोपियों को भगाने में घर मालिक ने की थी सहायता

वहीं, रविवार को आधी रात दो बजे पुलिस की टीम ने उस गांव में दबिश दी, जहां तीनों आरोपी छुपे हुए थे. पुलिस की दबिश इतनी दुरुस्त थी कि आरोपी बच नहीं सकते थे. लेकिन घर मालिक ने आरोपियों का साथ दिया, जिसके कारण आरोपी भागने में सफल हो गये. जिस घर में आरोपी छुपे हुए थे वहां से 4 मोबाइल, 6-7 सिम कार्ड, चार चप्पल और नशीले पदार्थ सिगरेट व गांजा बरामद किए गए हैं. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-enrollment-of-successful-students-in-akanksha-yojana-2022-from-22nd-august/">जमशेदपुर

: आकांक्षा योजना 2022 में सफल विद्यार्थियों का नामांकन 22 अगस्त से

पुलिस की टीम जंगल की छानबीन में जुटी

साथ ही पुलिस की टीम ने एक स्प्लेंडर बाइक (जेएच 05 डीसी 0748) जो कि अमू दास की मां के नाम पर है और एक बुलेट (जेएच 05 डीए 6444) जो बप्पी महतो का है उसे भी जब्त कर लिया है. फिलहाल जहां से आरोपी फरार हुए हैं, पुलिस की टीम पूरे जोर-शोर से जंगल की छानबीन में जुटी हुई है. थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तारी संबंधी गोपनीय रखा गया है, बहुत जल्द ही इस हत्या का खुलासा करेंगे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-university-contract-based-teachers-association-handed-over-demand-letter-to-saryu-rai/">जमशेदपुर

: झारखंड विश्वविद्यालय संविदा आधारित शिक्षक संघ ने सरयू राय को सौंपा मांग पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही