Adityapur (Sanjeev Mehta) : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे त्यौहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाने में मिलावट को रोकने के लिए मिलावट से मुक्ति का अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार की सुबह खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह के द्वारा आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मेसर्स पूजा मिठाई एवं रसोई के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया एवं प्रतिष्ठान में निर्मित किए जा रहे नमकीन, सेव का नमूना संग्रहित किया गया है. इसके साथ ही उन्होंने सुधा के दूध में गंध, केमिकल की मिलावट से सम्बन्धित प्राप्त शिकायत के आलोक में सुधा डयरी का भी निरीक्षण किया है. निरीक्षण के क्रम में दूध प्रसंस्करण का समुचित प्रक्रिया का निरीक्षण किया एवं दूध की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रयोगशाला में प्रतिदिन होने वाले मानदंड को भी जांचा गया है. प्रयोगशाला में कुल 24 मानदण्डों पर दूध की गुणवत्ता को जाँचा जाता है जैसे वेजिटेबल फैट, यूरिया मेलेमाईन, स्ट्रेच, डिटर्जेंट, अमोनियम सल्फेट, ग्लूकोज, कैल्शियम कार्बोनेट एवं अन्य दूध की गुणवत्ता को सत्यापित करने हेतु दूध का नमूना संग्रहित कर नामकुम स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा दिया गया है. इसे भी पढ़ें : राज्यपाल">https://lagatar.in/the-governor-inaugurated-the-puja-pandal-built-on-the-lines-of-shri-ram-temple-of-ayodhya/">राज्यपाल
ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर बने पूजा पंडाल का किया उद्घाटन उन्होंने निरीक्षण के क्रम में खुदरा दुकानों को दूध का रखरखाव एवं फ्रिज की साफ़ सफाई रखने का निर्देश दिया एवं आदित्यपुर 1 स्थित मनोज दुकान से भी सुधा दूध का नमूना लिया गया जिसे जाँच के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि मिलावट से मुक्ति का अभियान जिले में लगातार चलाया जाएगा. खाद्य गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अधीन किसी भी प्रकार के गैर अनुपालन करने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. खाद्य सुरक्षा विभाग से संतोष कुमार एवं कार्तिक महतो टीम में शामिल थे. [wpse_comments_template]
आदित्यपुर : पर्व त्योहारों में खाद्य पदार्थों में मिलावट के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सुधा डेयरी समेत होटलों और मिष्ठान भंडारों में की छापेमारी
Leave a Comment