Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : अप्रैल माह में बढ़ते तापमान को देखते हुए शिक्षक संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : प्रतिदिन लगातार बढ़ते तापमान एवं हीटवेब (लू) की आशंका को देखते हुए प्रारंभिक विद्यालयों (वर्ग 1 से 8) तक को प्रातः 6:30 से 11:30 तक संचालित करने के संबंध में उपायुक्त सरायकेला को शिक्षक संघ के द्वारा एक ज्ञापन सोमवार को सौंपा गया है. ज्ञापन में संघ ने कहा है कि प्रारंभिक विद्यालयों के छोटे-छोटे बच्चों को चिलचिलाती धूप एवं गर्म हवा के प्रतिकूल प्रभाव से बचाने के लिए माह अप्रैल से जून तक दिवाकालीन विद्यालय (6:30 से 11:30 तक) संचालन की पुरानी परिपाटी रही है. लेकिन इसके उलट वर्तमान में अप्रैल के इस चिलचिलाती धूप (40-42 डिग्री सेल्सियस तापमान) में विद्यालयों का संचालन प्रातः 7:00 बजे से अपराहन 1:00 बजे तक किया जा रहा है. जबकि वर्तमान स्थिति यह है कि दोपहर 1:00 बजे गर्म हवा चलने से विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के गश खाकर गिरने तथा नाक से खून बहने की समाचार मिल रहे हैं. जो हम शिक्षकों तथा बच्चों के अभिभावकों के लिए गंभीर चिंता का विषय है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-mla-laid-the-foundation-stone-of-two-pcc-approved-from-the-mla-fund/">चाकुलिया

: विधायक निधि से स्वीकृत दो पीसीसी का विधायक ने किया शिलान्यास

दोपहर 11 से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचने की दी सलाह

संघ ने मौसम विभाग का हवाला देते हुए कहा है कि 15 अप्रैल को निर्गत प्रेस विज्ञप्ति में 40 डिग्री सेल्सियस तथा उससे अधिक तापमान पर आम जनमानस विशेषकर बच्चे एवं वृद्ध जनों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. उक्त परामर्श के अनुसार दोपहर 11:00 से 3:00 तक के बीच आम जनमानस को बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है. संघ ने वर्णित तथ्यों, मौसम विभाग द्वारा निर्गत प्रेस विज्ञप्ति में अंकित परामर्श को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त से मांग करती है कि प्रारंभिक विद्यालयों के मासूम नौनिहालों को चिलचिलाती धूप एवं गर्म हवा के दुष्प्रभाव से बचाव हेतु ग्रीष्मकालीन विद्यालयों का समय सारणी प्रातः 6:30 से 11:30 तक निर्धारित किया जाय. शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता, जिला अध्यक्ष मानिक प्रसाद सिंह, जिला महासचिव सुदामा मांझी, देवेंद्र साहू, बलराज हांसदा, सोमेन दास शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही