Search

 
 
 

आदित्यपुर : जलाडो ने गर्मी में पेयजल की किल्लत को लेकर नगर निगम से टैंकरों की संख्या बढ़ाने की रखी मांग

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर की सामाजिक संस्था जलाडो (झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन) ने गर्मी में पेयजल की किल्लत को देखते हुए टैंकरों की संख्या बढ़ाने की मांग नगर निगम से की है. खास तौर पर वैसे वार्डों में जहां पाइप लाइन नहीं है वहां पर्याप्त मात्रा में टैंकर भेजने का आग्रह किया है. रविवार को प्रेसवार्ता कर संगठन के अधिकारी अधिवक्ता ओमप्रकाश, सुनील कुमार स्वाई, दिलीप साहू और कृष्णा प्रसाद ने कई जनसमस्याओं को उठाया और उसके समाधान की मांग की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ladc-members-inspected-the-legal-aid-clinic/">चाईबासा

 : एलएडीसी के सदस्यों ने लीगल एड क्लीनिक का किया निरीक्षण

वार्ड 17 में आधा दर्जन टैंकर रेग्युलर भेजने की मांग की

टैंकर से जलापूर्ति सभी वार्डों में करने की मांग की लेकिन वार्ड 17 में आधा दर्जन टैंकर रेग्युलर भेजने की मांग की. इसके अलावा विद्युत विभाग से गर्मी के मौसम में लोड शेडिंग बंद करने और 22 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की. नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति, सीवरेज, गैस पाइप लाइन आदि का कार्य कर रही सरकारी एजेंसी जुडको को लेटलतीफी से बाज आने और योजनाओं को सीरियस लेने का आग्रह किया अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी. वहीं जलाडो ने बिष्टुपुर पीएम मॉल से लेकर खरकई पुल पर लगने वाले अवैध ठेले व खोमचों को अविलंब हटाने का आग्रह दोनों जिले के प्रशासन से किया है. इसकी वजह से दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ने की बात जलाडो ने कही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही