Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : वार्ड-8 के विजय नगर में बांस-बल्ली के सहारे घरों में हो रही विद्युत सप्लाई

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक श्रवण कुमार से मिलकर कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा. इसके जरिये कांग्रेसियों ने आदित्यपुर नगर निगम अंर्तगत वार्ड नंबर - 8 के विजय नगर में बांस बल्ली तथा अन्य अस्थाई खंबे के ऊपर से बिजली के तार ले जाए जाने की जानकारी दी. कांग्रेस नेताओं ने बताया कि बिजली के झूलते तारो से यहां कभी भी अनहोनी घटना घट सकती है. वहीं जान - माल का नुकसान हो सकता है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-police-arrested-the-accused-of-rape-sent-to-jail/">चक्रधरपुर

: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जल्द खंभा उपलब्ध करने का मिला आश्वासन

कांग्रेस नेताओं ने महाप्रबंधक से मामला को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पहल कर अविलंब स्थाई बिजली का खंभा उपलब्ध कराने की मांग की. महाप्रबंधक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामला गंभीर है और यह किसी अप्रिय घटना का कारण बन सकता है, इसलिए अविलंब स्थाई बिजली का खंभा उपलब्ध किया जाएगा. प्रतिनिधि मंडल में संजय सिंह, राणा सिंह, राम बिचार राय, मोनू झा, चंदन सिंह, फुलेश्वर साव, दयानन्द पाल, सुनील कुमार, चन्द्रशेखर कुमार आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : अरसंडे">https://lagatar.in/adityapur-government-should-give-early-compensation-to-the-flood-affected-purendra/">अरसंडे

में करंट से मौत मामलाः परिजनों को मिलेगा 5-5 लाख मुआवजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही