Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : वार्ड 18 में पेवर्स ब्लॉक सड़क को खोदकर बना डाला तालाब

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) आदित्यपुर नगर निगम का वार्ड 18 इन दिनों मानसून की हल्की बारिश में ही नरक बन गया है. इस वार्ड में रहने वाले कांग्रेस नेता राजू लोहार ने वार्ड 18 के साथ सौतेला व्यवहार का आरोप लगाते हुए अपर नगर आयुक्त को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा है कि यहां पेवर्स ब्लॉक सड़क को खोदकर तालाब बना दिया गया है, जिसमें पैदल चलना मुश्किल है. आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-instead-of-building-a-watch-tower-in-saranda-a-check-dam-would-have-been-beneficial/">किरीबुरु

: सारंडा में वाच टावर बनाने की बजाए चेक डैम बनाया जाता तो होता फायदा
राजू लोहार ने वार्ड में अवस्थित शिवा नर्सिंग होम के पीछे बोरिंग हाउस वाले पेवर्स ब्लॉक रोड की दुर्दशा की चर्चा करते हुए कहा कि इस रोड में रहने वाले करीब 40 परिवार की स्थिति नारकीय बनी हुई है. उन्होंने अपर नगर आयुक्त से मांग की है कि बोर्ड भंग होने के बाद जिन्हें भी वार्ड के रख-रखाव का दायित्व सौंपा गया है वे यहां की देखभाल ठीक से नहीं कर रहे हैं. इससे आम जनता नारकीय जीवन जीने की मजबूर है. अतः यहां कोई योग्य व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी जाए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही