Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : वार्ड 32 में पुरेन्द्र ने टैंकर से 15 हजार लीटर पानी भेजवाया

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति ने वार्ड 32 के लोगों के लिए 15 हजार लीटर पानी टैंकर से भेजवाया. ज्ञात हो कि वार्ड 32 के लोगों के बीच पानी की एक-एक बूंद के लिए हाहाकार मचा हुआ है. बता दें कि करीब 1 माह पूर्व आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति द्वारा जल सेवा की शुरुआत वार्ड संख्या-17 से की गई थी. उन्होंने बताया कि मानसून शुरू होने तक यह सेवा जारी रहेगी. पुरेंद्र नारायण सिंह ने रविवार को नगर निगम द्वारा पेयजल वितरण नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक/अपर नगर आयुक्त से भीषण गर्मी और पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुए रविवार को भी पेयजल वितरण जारी रखने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-naxalites-plot-foiled-2-ieds-of-5-kg-each-recovered/">चाईबासा:

नक्सलियों की साजिश नाकाम, 5-5 किलो के 2 IED बरामद

रविवार को नगर निगम नहीं देती निःशुल्क सेवा

बता दें कि रविवार को नगर निगम द्वारा सिर्फ शादी, विवाह, श्राद्ध व मांगलिक कार्य हेतु रसीद कटाने वाले को ही पानी दिया जाता है. रविवार को नगर निगम द्वारा नि:शुल्क सेवा नहीं दी जाती है, जिसके कारण रविवार को पूरे नगर निगम क्षेत्र में विशेषकर बस्तियों में पानी के लिए हाहाकार मच जाता है. रविवार को पेयजल वितरण के दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे देव प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार, अरविंद कुमार सिंह, संतोष महतो उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही