Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : एनआईटी जमशेदपुर में IEEE सिस्टम्स काउंसिल की चैप्टर का शुभारंभ

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta)दुनिया का सबसे बड़ा तकनीकी पेशेवर संगठन “आईईई सिस्टम्स काउंसिल” के स्टूडेंट ब्रांच चैप्टर का शुभारंभ नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर के डायमंड जुबली हॉल में किया गया. संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधर के मार्गदर्शन से संस्थान में आई-ट्रिपल-ई सिस्टम्स काउंसिल के स्टूडेंट्स चैप्टर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. शिवाजी चक्रवर्ती, आईईई कोलकाता चेप्टर के पूर्व अध्यक्ष सह प्रोफेसर जादवपुर विश्वविद्यालय एवं प्रो. शिवाजी चक्रवर्ती पूर्व निदेशक एनआईटी कालीकट द्वारा परंपरागत तरीके से फीता काट कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मानवता के लाभ के लिए प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित आईईई सिस्टम्स काउंसिल दुनिया का सबसे बड़ा तकनीकी पेशेवर संगठन है, जिसका पूरा नाम इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स है. यह प्रत्येक छात्रों को जटिल चुनौतियों का सामना करने और नवाचार को नेतृत्व करने का अवसर प्रदान करता है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-foundation-stone-of-pcc-road-till-tiringburu-gutu/">चाईबासा

: तिरिंगबुरू गुटू तक पीसीसी सड़क का शिलान्यास

इंटरएक्टिव सत्र का किया गया आयोजन

[caption id="attachment_756672" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Adityapur-NIT-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित छात्र एवं छात्राएं.[/caption] कार्यक्रम में पावर इंजीनियरिंग के प्रसिद्ध विशेषज्ञ प्रो. शिवाजी चक्रवर्ती पूर्व निदेशक एनआईटी कालीकट सह प्रोफेसर जादवपुर विश्वविद्यालय ने सभी को इस क्षेत्र में नवीनतम रुझानों और चुनौतियों से अवगत कराया. इनके सम्बोधन के पश्चात एक इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया गया जहां छात्रों और संकाय सदस्यों को उनके साथ जुड़ने का अवसर मिला. यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ ईस्टर्न (नॉर्वे) के प्रोफेसर एवं प्रोग्राम चेयरपर्सन डॉ. संजीव कुमार पद्मनाभन ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि वास्तविक दुनिया के जटिल समस्याओं को हल करने में सिस्टम्स इंजीनियरिंग ने किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने एनआईटी जमशेदपुर द्वारा स्टूडेंट ब्रांच चैप्टर की स्थापना की पहल की सराहना की और इस क्षेत्र में ज्ञान प्रसारण और सहयोग की क्षमता पर प्रकाश डाला. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही