Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : प्रवीण सेवा संस्थान के पंडाल का उद्घाटन, छऊ नृत्य की महिषासुर मर्दिनी का प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : छऊ नृत्य की महिषासुर मर्दिनी प्रसंग, पारंपरिक दसाई नृत्य और वीर बजरंगी की अद्भत लीलाओं के बीच प्रवीण सेवा संस्थान का पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उद्घाटन किया. इस अवसर पर कॉलोनी के अंदर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई. बता दें कि आदित्यपुर ही नहीं पूरे झारखंड में यह पंडाल नंबर वन पर रहता है. मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, टाटा मोटर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, एके श्रीवास्तव, बिल्डर कौशल सिंह आदि अतिथि के तौर पर मौजूद थे. समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Adityapur-Bajrangi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : नेताजी">https://lagatar.in/netaji-subhash-university-seema-chaudhary-becomes-the-first-phd-awardee/">नेताजी

सुभाष यूनिवर्सिटी : सीमा चौधरी बनीं प्रथम पीएचडी अवार्डी

पूरे झारखंड में ऐसा दूसरा पंडाल नहीं : रघुवर दास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Adityapur-Raghuvar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> समारोह में मुख्य अतिथि रघुवर दास ने कहा कि जमशेदपुर ही नहीं पूरे झारखंड में ऐसा दूसरा पंडाल नहीं है. गोल्डन जुबली वर्ष पर यहां जो कार्यक्रम आयोजित हुआ है, वह सचमुच अलौकिक है. पूजा समिति की यह खासियत है कि हर वर्ष नया थीम प्रस्तुत कर समाज को एक संदेश देने का काम करती है. यह पंडाल सचमुच में पुरातत्व विभाग के लिए चुनौती है. देश के पर्व त्योहार, उत्सव पूर्वजों की धरोहर है, जो हमें एक नई ऊर्जा देती है. इसलिए हमें धूमधाम से मनाना चाहिए. भारत की संस्कृति हमें विश्व गुरु कहलाने का गौरव प्रदान करती है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-previous-government-looted-jharkhand-for-20-years-and-blamed-us-hemant/">चक्रधरपुर

: पूर्व की सरकार ने झारखंड को 20 साल लूटा और आरोप हमपर लगाया : हेमंत

देश तोड़क शक्तियों को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना है : पूर्व सीएम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Adityapur-Chhau.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि जनवरी 2024 में अयोध्या में भगवान राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा. वह सनातन धर्मावलंबियों का पवित्र स्थल है. सनातन धर्म सभी धर्मों का आदर करता है. हमें आज यह संकल्प लेना है कि देश तोड़क शक्तियों को उखाड़ फेंकना है. तभी हमारा देश समृद्धशाली बनेगा. उद्घाटन समारोह को सभी अतिथियों ने संबोधित किया. बता दें कि प्रवीण सेवा संस्थान ने तकरीबन 80 लाख रुपए की लागत से दक्षिण भारत का खंडहरनुमा और गुफाओं को प्रदर्शित करता पंडाल का निर्माण कराया है, जो पूरे राज्य के पूजा पंडालों में अलौकिक है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही