Search

 
 
 

Adityapur  : जिला प्रशासन व शांति समिति के वॉच टावर का उद्घाटन

 
  • जन सहयोग से ऐतिहासिक रूप से सफल होगी पूजा : रवि प्रकाश
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  जिला प्रशासन, पुलिस एवं शांति समिति सरायकेला-खरसावां द्वारा एमपी टावर (खरकाई ब्रिज के निकट) बनाए गए वॉच टावर का उद्घाटन प्रशासक आदित्यपुर नगर निगम रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त पारुल सिंह एवं दित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इससे पूर्व वॉच टावर पहुंचने पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह एवं वरिष्ठ समाजसेवी रवींद्रनाथ चौबे ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया. इस मौके पर अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने कहा कि विशेषकर आदित्यपुर- गम्हरिया क्षेत्र में बड़े स्तर पर दुर्गा पूजा का आयोजन होता है, जिसे शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ सफल बनाना एक चुनौती होता है. लेकिन यहां की पूजा समिति, शांति समिति और प्रबुद्ध लोग काफी सक्रिय हैं और प्रशासन को अपना बेहतर सहयोग देते हैं. यही कारण है कि दुर्गा पूजा सहित आने वाले सभी पर्व त्योहार जन सहयोग और जन भागीदारी के साथ ऐतिहासिक रूप से सफल होंगे. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-ghatshila-college-won-youth-kabaddi-championship-2024/">Ghatshila

: घाटशिला कॉलेज ने जीता युवा कबड्डी चैंपियनशिप 2024
उप नगर आयुक्त पारुल सिंह ने कहा कि नगर निगम प्रशासन की पूरी टीम पूजा को सफल बनाने में सक्रिय है. नगर निगम से जुड़े किसी भी काम की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को पूजा को दौरान कोई दिक्कत ना हो. पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था पर बेहतर कार्य किया गया है. उन्होंने पूजा घूमने वाले लोगों से प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट एवं पार्किंग का पालन करने का आह्वान किया. पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि वॉच टावर के बगल में स्वास्थ्य विभाग, सरायकेला- खरसावां की टीम एंबुलेंस के साथ पूजा के दौरान आवश्यकता होने पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए उपस्थित हो चुकी है. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-incidents-theft-are-not-stopping-in-mango-theft-took-place-in-shankosai-for-the-third-consecutive-day/">Jamshedpur

: मानगो में नहीं थम रही चोरी की घटनाएं, लगातार तीसरे दिन शंकोसाई में हुई चोरी
उद्घाटन कार्यक्रम में रिटायर्ड पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, समाजसेवी प्रमोद गुप्ता, सत्येंद्र प्रभात, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, संतोष कुमार सिंह, रघुनाथ प्रसाद सिंह, समाजसेवी नगीना सिंह, महेश प्रसाद, शैलेंद्र कुमार, कमलेश कुमार सिंह, बैजू यादव, राजेश यादव, मनीष कुमार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-karampada-culvert-fell-into-bolero-river-four-suffered-minor-injuries/">Kiriburu

  :  करमपदा पुलिया से बोलेरो नदी में गिरी, चार को लगी मामूली चोट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही