Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आरआईटी थाना क्षेत्र में अपराध व चोरी की घटना बेलगाम, नागरिक समन्वय समिति ने सौंपा ज्ञापन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आरआईटी थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के खिलाफ आज नागरिक समन्वय समिति, आदित्यपुर ईकाई द्वारा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया. समिति का नेतृत्व अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मिश्रा ने किया. स्थानीय नागरिकों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ती जा रही है. आए दिन घरों से नगर निगम द्वारा लगाया गया तांबे का नल, साइकिल, गाड़ियों से पेट्रोल, घरों के सामने रखे अन्य सामान आदि की चोरी हो रही है. एक दिन पहले ही रोड न 11 में रात करीब 2 बजे एक युवक द्वारा जनता फ्लैट के सामने खड़े कुछ गाड़ियों से पेट्रोल निकालने का प्रयास किया गया. जिसे स्थानीय युवक रितेश मिश्रा ने देख लिए एवं उसे पकड़ने का प्रयास किया पर चोर के पास धारदार हथियार होने के कारण बच निकला. [caption id="attachment_569606" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Adityapur-Chori-Gyapan-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बरामद बाइक.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-semal-trees-called-silent-doctor-are-becoming-extinct/">चाकुलिया

: विलुप्त होते जा रहे हैं साइलेंट डॉक्टर कहे जाने वाले सेमल के पेड़

बाइक छोड़ भागने में सफल रहा चोर

चोर अपनी अपनी बाइक वहीं छोड़ कर भागने में सफल रहा. बाइक को थाने के हवाले कर दिया गया है. बताया जा रहा है की बाइक भी चोरी की थी. चोर ने हथियार से रितेश मिश्रा पर जानलेवा हमला भी किया जिसमें वह बाल-बाल बच गए. उसी रात रोड नं 12 के पुष्पा राय के घर का ग्रिल भी तोड़ने का प्रयास किया गया. घटना को अंजाम देने वाले युवक का वकायदा नाम और पता भी थाने को लिखित दिया गया है. ऐसी घटनाओं को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार अंजाम दिया जा रहा है. लगातार घट रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय नागरिक काफी भयभीत हैं एवं क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है. इसे भी पढ़ें : सदन">https://lagatar.in/economic-survey-2022-23-presented-in-the-house-jharkhands-growth-rate-is-7-8-percent/">सदन

में पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23, झारखंड का विकास दर 7.8 फीसदी

असामाजिक तत्वों पर अविलंब कार्रवाई की मांग

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि विषय को गंभीरता से लेते हुए असामाजिक तत्वों पर अविलंब कार्रवाई की जाए एवं रात में पुलिस की गश्ती बढ़ाई जाए. ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमोद राय, विश्वजीत मजूमदार, नरेंद्र कुमार, विजय सिंह, विकास मिश्रा, दीपक राय, डंडी सिंह, वीरेश सिंह एवं अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही