Adityapur (Sanjeev Mehta) : राज्य के साथ शहर में की जा रही भारी बिजली कटौती के विरुद्ध युवा जनशक्ति मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है. मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने कहा कि बिजली कटौती के साथ बिल में बढ़ोतरी नहीं चलेगी. हेमंत सोरेन सरकार लगातार तुगलकी फरमान जारी कर आम जनता को परेशान कर रही है जिससे जनता त्राहिमाम हो चुकी है. आम लोगों को सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं मिल रही है. बिजली कटौती से लोग परेशान है. वहीं बिजली बिल में अप्रत्याशित बढ़ोतरी से जनता को अतिरिक्त बोझ उठानी पर रही है. उन्होंने कहा कि पहले होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी की और अब बिजली की दर में बेतहाशा वृद्धि कर जनता की कमर तोड़ रही है. अतः युवा जनशक्ति मोर्चा बढे हुए बिजली की दर को वापस करने कि मांग करती है. ताकि मजदूर और मध्यम वर्गीय व्यापारी के साथ आम जनता को राहत मिल सके. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-police-arrested-a-thief-with-two-bikes-from-banta-nagar/">आदित्यपुर
: पुलिस ने बनता नगर से दो बाइक के साथ चोर को किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]
आदित्यपुर : बिजली कटौती के साथ बिल में बढ़ोतरी नहीं चलेगी - मोर्चा
Leave a Comment