Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आरकेएफएल के कर्मचारियों के वेतन में हुई वृद्धि, पांच वर्षों के लिए ग्रेड रिवीजन पर बनी सहमति

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड (आरकेएफएल) के प्लांट 3 व 4 में प्रबंधन और मान्यता प्राप्त रामकृष्णा फोर्जिंग्स कर्मचारी यूनियन के बीच ग्रेड रिवीजन व वार्षिक वेतन समझौता संपन्न हुआ. प्रबंधन व यूनियन के बीच हुई वार्ता के अनुसार प्रति कर्मचारी कुल वेतन में 20 प्रतिशत की वृद्धि व वार्षिक वेतन वृद्धि साढ़े तीन प्रतिशत करने पर सहमति बनी है. इस समझौते के अनुसार कर्मचारियों के वेतन में अधिकतम 10, 702 रुपये और न्यूनतम 3,258 रुपये की बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा. इसे भी पढ़ें : वसूली">https://lagatar.in/some-lawyers-are-engaged-in-recovery-read-how-5-crores-demanded-to-manage-pil-old-video-of-sc-justice-also-viral/">वसूली

में लगे हैं कुछ वकील!, पढ़िए कैसे PIL मैनेज करने के लिए मांगे 5 करोड़, जस्टिस का पुराना वीडियो भी वायरल

जुलाई माह के वेतन के साथ भेजा जाएगा ग्रेड रिवीजन का लाभ

विदित हो कि पांच वर्षों के लिए हुआ यह समझौता एक अप्रैल 2022 से प्रभावी होगा. बताया गया है कि वार्षिक वृद्धि एवं ग्रेड रिवीजन का लाभ सभी कर्मचारियों के बैंक खाते में जुलाई माह के वेतन के साथ भेज दिया जाएगा. समझौता वार्ता में प्रबंधन की ओर से कंपनी के सीपीओ एसपी सेनापति, एचआर महाप्रबंधक भूपेंद्र कुमार लोधी, प्रशासनिक प्रबंधक सुशील कुमार सिंह व यूनियन की ओर से अध्यक्ष आनंद कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष मिंटू कुमार, अखिलेश्वर दीक्षित, महामंत्री अमित कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष देवाशीष बोस, कार्यकारिणी सदस्य शशांक सारंगी, अनिल महतो, सुनील कुमार मोदी, पंकज कुमार समेत सभी सदस्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-panchayat-wise-players-will-be-registered-by-making-id-card-bdo/">आदित्यपुर

: आईडी कार्ड बनाकर पंचायतवार खिलाड़ियों का किया जाएगा पंजीकरण- बीडीओ 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही