Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : त्रिपक्षीय वार्ता के बाद विस्थापितों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आधुनिक पावर प्रबंधन विस्थापितों को मालिकाना हक के साथ 10-10 डिसमिल जमीन देगी. यह निर्णय देर रात त्रिपक्षीय वार्ता में हुई है. जिसके बाद विस्थापितों ने बुधवार से शुरू किया अपना अनिश्चितकालीन धरना देर रात समाप्त कर दिया है. त्रिपक्षीय वार्ता में लिए गए निर्णय में कंपनी प्रबंधन का रुख काफी सकारात्मक रहा और यह तय हुआ कि विस्थापित गांव हरिहरपुर तक जाने वाली जर्जर सड़क की कंपनी प्रबंधन मरम्मत करवाएगी. महादेवपुरम कॉलोनी में बसाए गए विस्थापितों को मालिकाना हक के साथ 10-10 डिसमिल जमीन देगी. चूंकि वे लोग कंपनी को जमीन देकर भूमिहीन हो गए है. विस्थापित परिवार के सदस्य को नौकरी दिए जाने के मामले में कंपनी प्रबंधन ने सकारात्मक रूप दिखाया और वादा किया कि योग्यता के आधार पर विस्थापित परिवार के सदस्यों को नौकरी देने पर विचार करेगी. इसे भी पढ़ें :इमरान">https://lagatar.in/imran-khan-did-rs-60-billion-scam-shehbaz-sharif/">इमरान

खान ने 60 अरब रुपये का घोटाला किया, इसलिए गिरफ्तारी : शहबाज शरीफ 

बाध्य होकर कंपनी गेट को किया जाम 

आंदोलनकारियों की अन्य मांग जिनकी जमीनों का पूरा मुआवजा नहीं दिया गया है, ऐसे मामलों में प्रबंधन जिले के उपायुक्त के साथ बात कर उनकी जमीन की रजिस्ट्री करवाएगा और जमीन मालिकों को जमीन का उचित मूल्य भी दिया जाएगा. बता दें कि बुधवार की सुबह से ही विस्थापित कांड्रा स्थित पदमपुर में आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज कंपनी का अनिश्चितकाल के लिए गेट जाम कर दिया था. जो त्रिपक्षीय वार्ता के बाद बुधवार को ही स्थगित कर दिया गया है. कंपनी प्रबंधन ने आंदोलनकारियों की मांगो पर जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया है. विस्थापित समिति के अध्यक्ष कृष्णा बास्के ने इस बात पर नाराजगी जताई की विगत चार महीनों से विस्थापितों की समस्या रोजगार एवं जमीन के मुआवजे को लेकर मांग पत्र सौंपा गया था. परंतु कंपनी प्रबंधन के कान में जूं तक नहीं रेंगी जिससे बाध्य होकर बुधवार को कंपनी गेट को अनिश्चितकालीन जाम किया गया था. इसे भी पढ़ें :पंजाब">https://lagatar.in/punjab-blast-again-near-golden-temple-police-detained-a-youth/">पंजाब

: स्वर्ण मंदिर के पास फिर धमाका, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया

त्रिपक्षीय वार्ता में ये लोग हु शामिल

गेट जाम में काफी संख्या में कंपनी में कार्यरत विस्थापितों के साथ स्थानीय लोग भी शामिल थे. जिसके बाद आंदोलनकारियों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता हुई. सकारात्मक वार्ता के बाद आंदोलनकारियों ने आंदोलन समाप्ति की घोषणा की. त्रिपक्षीय वार्ता में कंपनी के तरफ से निदेशक महेश अग्रवाल, मानव संसाधन केएसके परवेज, कारपोरेट कम्युनिकेशन के बलजीत सिंह, जिला प्रशासन की ओर से कांड्रा थाना के एसआई प्रकाश रजक, विस्थापित प्रभावित स्वावलंबी संयुक्त समिति के संरक्षक रामदास टुडू, अध्यक्ष कृष्णा बास्के, सचिव गौतम महतो, राजेश भगत, धनंजय बास्के, भोला हेंब्रम, गोविंद माझी शामिल थे. इसे भी पढ़ें :बच्चों">https://lagatar.in/codecamp-for-children-emphasis-on-teaching-subjects-like-coding/">बच्चों

के लिए कोडकैंप, कोडिंग जैसे विषयों की पढ़ाई पर जोर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही