Search

 
 
 

आदित्यपुर : इंदर को मिला एसिया का ताज, चुनाव पर्यवेक्षक ने की विधिवत घोषणा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नामांकन वापसी के अंतिम दिन शनिवार को आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) की नई कार्यकारिणी की घोषणा चुनाव पर्यवेक्षक मुरलीधर केडिया ने विधिवत रूप से की. शनिवार को एक भी सदस्य के द्वारा नामांकन वापस नहीं लिए जाने के बाद यह तय हो गया कि जो भी नामांकन किये गए थे वे अपने पद पर बने रहेंगे. आज विधिवत अध्यक्ष पद पर इंदर अग्रवाल चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए. बता दें कि 2023- 25 सत्र के चुनाव के लिए नामांकन का मंगलवार को अंतिम दिन था. उस दिन नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई थी और चुनाव की नौबत टल गई थी. क्योंकि उतने ही प्रत्याशियों ने नामांकन किया था जितने की जरूरत थी. इधर, सर्वसम्मति से ही सारे लोगों का चयन हुआ जिससे चुनाव की प्रक्रिया नहीं करनी पड़ेगी. चुनाव की तिथि 27 जून मुकर्रर थी. अब उसी दिन सभी नव चयनित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-100-cases-executed-in-monthly-lok-adalat/">चाईबासा

: मासिक लोक अदालत में 100 मामलों का हुआ निष्पादन

इन लोगों ने किया था नामांकन

दो ट्रस्टी पद के लिए पहला नामांकन संतोष खेतान एवं दूसरा चतुर्भुज केडिया ने किया था. अध्यक्ष पद के एकमात्र उम्मीदवार इंदर अग्रवाल रहे. उपाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों में संजय सिंह, संतोख सिंह, राजीव रंजन एवं सुधीर सिंह निर्विरोध चुने गए. एक महासचिव पद पर प्रवीण गुटगुटिया और 4 सचिव पद पर तापस साहू, अशोक गुप्ता, दिव्यांशु सिन्हा एवं मनदीप सिंह चुने गए. जबकि कोषाध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल चुने गए. कार्यकारिणी सदस्य के 16 पद के लिए 16 सदस्यों में पवन देबूका, मनोज हरनाथका, राजेश जेसुका, स्वपन मजूमदार, मनोज चोपड़ा, नीलेश सेठ, अनिल विश्वकर्मा, सुबोध सिंह, सुनील सिंह, पिंकेश माहेश्वरी, नमन अग्रवाल, अनिल गुप्ता, अनिल अग्रवाल, मनोज गुटगुटिया, राजेन्द्र गोलछा एवं सुमित मेहता शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bar-scam-io-appeared-in-the-high-court-courts-instructions-speed-up-the-investigation/">जमशेदपुर

बार घोटाला: हाईकोर्ट में उपस्थित हुए आईओ, कोर्ट का निर्देश- जांच में लाएं तेजी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही